फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

अब किसानों की शिकायतों का जल्द होगा निस्तारण

Wed, 16 Oct 2019 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। रोजा सहकारी गन्ना समिति का आईटी सेल बुधवार से शुरू हो गया। आईटी सेल के शुरू होने से लोगों की शिकायतों का निस्तारण जल्द हो सकेगा। बरेली मंडल के उप चीनी आयुक्त राजेश कुमार ने रोजा में बने सहकारी गन्ना विकास समिति के नव निर्मित भवन का बुधवार को लोकार्पण किया। इसी अवसर पर उन्होंने वहां किसानों की सुविधा के लिए खोले गए आईटी सेल कक्ष का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

अभी तक रोजा में गन्ना समिति का कार्यालय कई दशक पुराने भवन में संचालित हो रहा है। वहां पर्याप्त स्थान नहीं होने से कर्मचारियों को अपने पटलों का काम करने में काफी असुविधा हो रही थी। इसी तरह विभिन्न कामों से वहां पहुंचने वाले किसानों को भी बैठने की पर्याप्त जगह नहीं थी। इसे देखते हुए नया भवन बनवाया गया। बुधवार को हवन-पूजन के बाद पुराने भवन का सारा सामान नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया। उपायुक्त ने नए भवन को क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए दिपावली का तोहफा बताया।
विज्ञापन

आईटी सेल का शुभारंभ करते हुए चीनी उपायुक्त ने उसकी उपयोगिताएं भी बताईं। उन्होंने कहा कि आईटी सेल में किसानों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का ऑनलाइन रिकार्ड रखा जाएगा और वहां से गन्ना पर्चियां भी जारी की जाएंगी। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि तिलहर एवं पुवायां समिति कार्यालयों में स्थापित आईटी सेल में भी सुधार किए जा रहे हैं। इस मौके पर रोजा गन्ना समिति के अध्यक्ष सतवीर सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सुनील कनौजिया, समिति के सचिव मानवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed