फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Civic Amenities

चोरियों रोकने को डेंजर जोन में नाइट विजन कैमरे लगवाएगी आरपीएफ

Tue, 15 Oct 2019 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
शाहजहांपुर। मालगाड़ी के डिब्बे काटकर चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ डेंजर जोन में नाइट विजन कैमरे लगाने जा रही है। जिसके लिए एक दिन पहले आरपीएफ कमांडेंट अपूर्व अग्रिहोत्री ने स्टेशन व आरपीएफ थाने के निरीक्षण के समय निर्देशित किया था।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में लालपुल के आगे अक्सर मालगाड़ी से सामान चोरी होने की घटनाएं होती रहती है। जिसको रोकने के लिए आरपीएफ कमांडेंट अपूर्व अग्रिहोत्री ने सख्त निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने उस जगह नाइट विजन कैमरे भी लगवाने को कहा जहां चोरी की घटनाएं हो रही हैं। जिससे चोरी करने वालों का पता लग सके और इस तरह की घटनाओं पर विराम लगाया जा सके। दिवाली का त्योहार नजदीक है उससे पहले ही स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के साथ ही डेंजर जोन में नाइट विजन कैमरे भी लग जाएंगे। आरपीएफ ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नरवीर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया और ओवरब्रिज पर सीसीटीवी लगाए जाने हैं, जिसका प्रस्ताव आरपीएफ हेडक्वार्टर को भेजा गया था। स्टेशन पर लगने वाले सीसीटीवी का कंट्रोल रूम आरपीएफ थाना या फिर बंद हो चुके वेतन कार्यालय की बिल्डिंग में बनवाया जाएगा। जहां से पूरे रेलवे परिसर में नजर जा सकेगी। इसके अलावा मालगाड़ियों से चोरी की वारदात होने वाली जगह पर नाइट विजन कैमरे लगवाए जाएंगे, जिसके निर्देश आरपीएफ कमांडेंट की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed