{"_id":"611ea9818ebc3e7a191cad28","slug":"civcamenities-shahjahanpur-news-bly45689021","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी न्याय पंचायत में बनेंगी दो -दो गोशालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी न्याय पंचायत में बनेंगी दो -दो गोशालाएं
विज्ञापन
पुवायां। सभी न्याय पंचायतों में दो-दो गोशालाएं बनेंगी। गोशाला बनाने के लिए भूमि का चयन करने के निर्देश सीडीओ ने दिए।
आवारा पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। इसके अलावा आवारा घूमने वाले पशु हमला करके कई लोगों को घायल कर चुके हैं। इससे भी लोगों में आक्रोश है। भाकियू सहित तमाम संगठन समय-समय पर ज्ञापन और धरना प्रदर्शन कर समस्या का निराकरण कराने की मांग करते रहे हैं।
सीडीओ के निर्देश पर एसडीएम सतीश चंद्रा ने आदेश जारी कर नायब तहसीलदार पुवायां को पर्यवेक्षण अधिकारी नामित कर सभी कानूनगो व लेखपालों को प्रत्येक न्याय पंचायत में गोशाला निर्माण के लिए निर्विवाद भूमि का चयन कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिए हैं।