फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   civcamenities

टैक्स बढ़ाने के विरोध में कैंट के लोगों ने किया प्रदर्शन

Tue, 10 Aug 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
शाहजहांपुर के छावनी परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आवासीय क्षेत्र की समस्याओं लेकर सोमवार को कैंट सभासद निशांत यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने छावनी परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाउस और वाटर टैक्स बढ़ाने में मनमानी किए जाने का आरोप लगाया गया। नाराजगी जताते हुए मुख्य अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक वर्ष 2021 निर्धारण मूल्यांकन पर साल 1995 से 2021 तक दोबारा विचार किया जाए। पूर्व में जो मूल्यांकन किया गया उसका अध्ययन करने पर पाया गया कि छावनी परिषद कर्मचारियों द्वारा गलत कर निर्धारण किया गया है। इसमें सुधार किया जाए। दस-दस गुना टैक्स एक बार में वृद्धि कर दी गई है। जो कि नियमानुसार न्यायोचित नहीं है। वर्ष 2021 का कर निर्धारण मूल्यांकन एवं कर वृद्धि इस वर्ष पूरी तरह से माफ किया जाए। पिछले व इस वर्ष कोरोना काल में सभी लोग पहले त्रस्त हैं। छावनी परिषद द्वारा भी खाद्यान सहायता के लिए वितरण किया गया था। छावनी परिषद वार्ड एक व दो जिसमें गरीबों की आबादी अत्यधिक है। ज्यादातार लोग लेवर, पुताई , मिट्टी बर्तन (कुम्हार) एवं चाट के ठेले आदि का कार्य करते हैं। ऐसे में मोहल्ले का सर्वे कराया जाए कि कितने सरकारी नौकरी एवं व्यवसाय करते हैं। उसी को आधार मानकर कर मूल्यांकन किया जाना चाहिए। मकानों को फ्री होल्ड नीति के अतंर्गत फ्री होल्ड किया जाए। इसके लिए जो भी धनराशि बनती हो, सभी लोग जमा करने के लिए तैयार हैं। छावनी परिषद के सिविल एरिया को अन्य छावनी परिषदों की भांति नगर निगम में सम्मिलित करने की कार्रवाई किए जाने आदि की मांग की गई है। प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में रामपाल, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, मेरू देवी, जुग्गन, रवि प्रजापति, धीरेंद्र पाल, फिरोज खान, जीशान, प्रकाश वर्मा, आशाराम वर्मा, अलोक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed