फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   civcamenities

अनलॉक 1.0: तीन शिफ्टों में खुलेगा बाजार

Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
शाहजहांपुर। अनलॉक 1.0 के दूसरे दिन मंगलवार से बाजार खुलने का समय बदल जाएगा। डीएम इंद्र विक्रम सिंह की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अभी बाजार तीन शिफ्टों में खुलेगा। नई व्यवस्था के तहत आटो पार्टस शोरूम सहित कुछ दुकानें पूरे दिन खिुलेंगी। सोने चांदी की दुकानों सुरक्षा के लिहाज से दोपहर के बजाय सुबह से दोपहर तक खुलेंगी। मंडियों में कारोबार बढ़ाने के लिए उनकी समय सारिणी भी बदल दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन के मुताबिक ऑटो पार्टस, मशीनरी, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी व किताबों की दुकानें, आभूषण/ ज्वैलरी शॉप, बर्तन की दुकानें प्रात: नौ बजे से दोपहर 2.30 बजे तक खुलेंगी। रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़ा, जूता-चप्पल, टेलरिंग, कास्मेटिक, जनरल स्टोर एवं अन्य ऐसी सभी दुकानें/ व्यवसाय जो किसी भी श्रेणी में वर्गीकृत नहीं हैं, वे दोपहर दो बजे से रात 8.30 बजे तक खुलेंगी। हेयर कटिंग एवं ब्यूटी सैलून, नमकीन व मिठाई की दुकानें, चाय की दुकानें एवं समस्त प्रकार के दो पहिया व चार पहिया वाहनों के शोरूम सुबह नौ बजे से रात 8.30 बजे तक खुलेंगे।
विज्ञापन

समस्त नगर पंचायत, नगर पालिकाओं में दुकानें इसी आदेश के अनुसार खुलेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें प्रात: नौ बजे से आठ बजे तक खुली रहेंगी। मुख्य मार्केट में चार पहिया, दो पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केरूगंज और बहादुरगंज मंडी
ये मंडियां थोक व्यापारियों के लिए प्रात: चार बजे से सात बजे तक सक्रिय रहेंगी। खुदरा (रिटेलर) व्यापारी मंडियों में प्रात: सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खरीद कर सकेंगे। जन सामान्य इन मंडियों से दिन में 11 बजे शाम चार बजे तक जरूरी वस्तुएं खरीद सकेंगे।
सशर्त खुलेंगे पार्क और खेल परिसर
सुबह की सैर और व्यायाम के लिए पार्क कोरोना सुरक्षा उपायों के तहत प्रात: पांच बजे से आठ बजे तक और शाम पांच बजे से आठ बजे तक खुलेंगे। खेल-परिसर और स्टेडियम क्रीड़ाभ्यास को खुलेंगे, लेकिन दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
व्यापारियों ने नई समय सारिणी का किया स्वागत
विभिन्न संगठनों के व्यापारियों ने अनलॉक व्यवस्था के तहत नई समय सारिणी का स्वागत किया है। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, पश्चिमी उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक, व्यापार मंडल कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सतीश वर्मा सराफ ने ज्वैलरी शॉप को सुरक्षा के लिहाज से प्रथम टाइम स्लॉट में रखने और आटो शोरूम को पर्याप्त समय दिए जाने को उचित निर्णय बताया।

सभी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर कोरोना से बचाव और लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य होगा। आठ जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जायेंगे और आठ जून के बाद होटल रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल एवं अन्य अतिथि सत्कार सेवाएं प्रारंभ हो जाएंगी, लेकिन वहां सफाई की विशेश व्यवस्था और सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा। कृषि उत्पादन मंडी समितियां लागू प्रतिबन्धों के साथ यथावत चलती रहेंगी।
-इन्द्र विक्रम सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed