फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chunavi chaupal

अब खुलने लगा मतदाता, एकजुट होकर मतदान करने पर जोर

Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
chunavi chaupal
फोटो- 13 पीडब्लूएनपी 09
विज्ञापन

चौपाल
अब खुलने लगा मतदाता, एकजुट होकर मतदान करने पर जोर
- जिस पार्टी का जोर उसके लिए गुणा भाग कर रहे समर्थक
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। मतदान से एक दिन पूर्व वोटर भी खुलने लगा है। अभी तक चुप्पी साधे बैठे और सभी प्रत्याशियों को वोट देने का वायदा कर रहा मतदाता अब मन बना चुका है कि उसे किस पार्टी और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करना है। गांवों में रविवार को चौपालों पर प्रत्याशियों की जीत की गुणा भाग और वायदों की चर्चा रही।
पुवायां के गांव सिरखिड़ी में चौपाल पर हमारी टीम पहुंची तो चुनावी चर्चा पर विराम लग गया। कुछ देर बाद हम भी चौपाल के लोगों से घुल मिल गए तो फिर से चुनावी चर्चा शुरू हो गई। सुरेश चंद्र दीक्षित ने कहा कि वोट राष्ट्र का मान बढ़ाने वालों को दिया जाएगा। जो पार्टियां इधर उधर की बातों में फंसाने का प्रयास कर रही हैं उनसे झांसे में हम नहीं आएंगे, लेकिन लोग छुट्टा पशुओं से परेशान है, जिस कारण नाराज लोगों को मनाना है। जिस भी प्रत्याशी को वोट देना है, सभी लोग एकजुट होकर उसको वोट दो, जिससे पता चले कि बूथ भारी अंतर से जीत कर गया है। रामसिंह बोले, कि आज पूरा हिसाब लगा लिया जाएगा और सोमवार को एकजुट होकर मतदान किया जाएगा। सभी लोग मतदान जरूर करें, इसके लिए बात करनी होगी।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि वोट किसे देना है, इसके लिए मन बना लिया है। अब लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे और मतदान के िदिन घर घर जाकर लोगों को वोट डालने के लिए बूथ पर भेजेंगे। सुबोध कुमार दीक्षित ने कहा पार्टियों को प्रचार में गलत बयानी नहीं करनी चाहिए। नेता चुनाव के दौरान जातियों के फेर में बांटने का प्रयास करता है। राकेश शुक्ला ने कहा कि लोगों को जाति, धर्म से अलग हटकर विकास कराने वालों को तरजीह देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार ने कहा कि जिस गांव में जिस प्रत्याशी के पक्ष में हवा है, वहां के शेष वोटर भी हवा के साथ ही जाएंगे। पहले से ही पता चल जाता है कि कौन प्रत्याशी जीत रहा है और किससे टक्कर है। ऐसे में अन्य प्रत्याशियों को कम वोट मिलते हैं। शिवम कुमार, विवेक कुमार, मान सिंह ने भी इस बात से सहमति जताई कि मतदाता आखिरी दिन तक चुप रहता है और जिसके पक्ष में हवा है, उसके पक्ष में मतदान कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed