फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chunavi chaupal

चुनावी चौपाल---छुट्टा पशुओं का समाधान और सड़कों की बदहाली दूर करने वाली चाहिए सरकार

Sat, 12 Feb 2022 08:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 08:51 PM IST
विज्ञापन
chunavi chaupal
जैतीपुर क्षेत्र के पलिया पट्टी में लगी चुनावी चौपाल में चर्चा करते लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। हर पांच साल की तरह चुनाव की तारीख पास आते ही प्रत्याशी दर-दर भटकने लगे हैं। मगर मतदाता मुद्दों पर बात करना चाह रहे हैं। किसानों की सबसे बड़ी समस्या छुट्टा पशु हैं। हर चुनावी चौपाल में छुट्टा पशुओं का मुद्दा छाया रहता है। सोमवार को कटरा विधानसभा क्षेत्र के पलियापट्टी गांव में चुनावी चौपाल के दौरान कई मुद्दे उठे।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के पलिया पट्टी गांव में इंटर कॉलेज के रिटायर्ड अध्यापक मुन्नू सिंह के यहां चौपाल में रामभजन कह रहे थे कि ऐसा विधायक बने की गायों की समस्याओं को दूर कर क्षेत्र का विकास करे। मुन्नू सिंह ने कहा कि प्रदेश का शासक सरकारी योजनाओं को तो सही चलाता है लेकिन माफिया हावी हैं। चुनाव के दौरान तो नेता पैर छूते हैं, जनप्रतिनिधि बनने के बाद कोई समस्या देखने नहीं आता। योजनाओं की क्रॉस चेकिंग जनप्रतिनिधियों द्वारा कराई जाए। सुधीर सिंह ने कहा कि महंगाई पर कंट्रोल हो। सड़क सही कराई जाए। कल्लू सिंह बोले उनके आठ बीघा गेहूं छुट्टा पशुओं ने खा लिए। इनकी व्यवस्था बहुत जरूरी है। ध्रुव सिंह ने कहा कि ऐसा विधायक बने जो बिना भेदभाव के काम करे। मचकेंद्र सिंह ने कहा कि आसपास कोई इंटर कॉलेज नहीं है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज का निर्माण कराया जाए। मुनेंद्र पाल सिंह ने कहा कि छुट्टा पशुओं से छुटकारा मिल जाए तो आसानी हो। गांव में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र है लेकिन उस पर कोई आता नहीं। बलवीर सिंह बोले कि गायों की समस्या का समाधान बहुत जरूरी है। तिलहर-नवादा मोड़ की सड़क सही हो जाए तो तिलहर जाने में आसानी हो जाए। धर्मपाल सिंह कहने लगे कि लड़कियां इंटर पास करके घर बैठ जाती हैं। क्षेत्र की कोई डिग्री कॉलेज बने तो बेटियां शिक्षित हो सकेंगी। दुष्यंत सिंह ने कहा कि सड़कों की समस्या पर ध्यान देने वाली सरकार हो। सड़क की पैचिंग कराई जाती है जो 15 दिन में ही उखड़ जाती है। चर्चा में शामिल सोनपाल, विवेक सिंह, सत्यपाल सिंह, हरवीर सिंह, ज्ञानेश सिंह, मंगू सिंह, गोविंद सिंह, सतीश सिंह, देवराज सिंह ने भी छुट्टा पशुओं की समस्या और सड़कों की बदहाली दूर करने वाली सरकार चुनने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed