फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Christmas will be celebrated today, churches lit with lights

आज मनाया जाएगा क्रिसमस, रोशनी से जगमगाए चर्च और पूरी हुई प्रभु यीशु के स्वागत की तैयारी

Sat, 25 Dec 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Christmas will be celebrated today, churches lit with lights
शाहजहांपुर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर क्रिसमस ट्री को सजाती युवतियां व बच्चे । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। क्रिसमस को लेकर चर्च और घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शनिवार को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन मनाया जाएगा। चर्च में जहां प्रार्थना सभाएं होंगी और केक काटने के साथ खुशियां मनाई जाएगी। तो घरों में लोगों भी केक काटकर सेलिब्रेट किया जाएगा।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व को मनाने की तैयारियां शुक्रवार को पूरी हो गईं। गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च, जीएफ कॉलेज के सामने क्राइस्ट मेरी चर्च, एनटीआई और रोजा में स्थित चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इन चर्च में प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। झांकियों में प्रभु यीशु के जीवन संदेशों को भी प्रदर्शित किया गया है। क्रिसमस-ट्री को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन

इसमें सितारों की आकृति वाले डिजाइनों की सजावट लोगों का मन मोह रही है। इसके साथ ही मसीह समाज के लोगों ने अपने घरों में भी क्रिसमस को लेकर तैयारी में जुटे रहे। बच्चों ने जहां घर को सजाने का काम किया, तो महिलाओं ने पकवान तैयार करने में लगी रहीं। बाजार से खरीदारी करने भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी तैयारियों के बाद रात 11 बजे सभी चर्च में जुटे, जहां रात के 12 बजते ही प्रार्थना की गई। इसके बाद सभी अपने घरों को चले गए। सभी शनिवार को सुबह 10 बजे फिर से चर्च में एकत्रित होंगे और प्रार्थना में शामिल होने के बाद प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशियां मनाएंगे। एक-दूसरे से मिलकर क्रिसमस की शुभकामनाएं देंगे।

शाहजहांपुर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बिजली की झालरों से सजाया गया सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च क?

शाहजहांपुर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बिजली की झालरों से सजाया गया सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च क?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed