फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chinmiyanand

आज हाईकोर्ट से पहुंचेगा जमानत मंजूरी का परवाना

Sat, 07 Dec 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने में आरोपी छात्रा की जमानत इलाहाबाद हाईकोर्ट से मंजूर हो चुकी है। जमानत आदेश की कॉपी शनिवार को सीजेएम कोर्ट में आ सकती है।
विज्ञापन

आरोपी छात्रा के वकील कलविंदर सिंह ने बताया कि इसके बाद सीजेएम कोर्ट में तय होगा कि कितनी धनराशि के जमानतदार लगेंगे। इसके बाद जमानत भरने वालों का वेरिफिकेशन होने के बाद छात्रा की जेल से रिहाई संभव होगी। वहीं विक्रम और संजय की जमानत पर अभी कोई निर्णय नहीं आया है, जबकि सचिन उर्फ सोनू की जमानत छात्रा के साथ ही मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा उनसे पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में 25 सितंबर से जेल में बंद है। जमानत मंजूर होने के बाद छात्रा और उसके एक साथी सचिन की जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। वहीं विक्रम की जमानत का प्रार्थना पत्र हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए नहीं पहुंचा है। हालांकि परिवार वालों को उम्मीद है कि अब विक्रम की भी जमानत मंजूर हो जाएगी। इधर, चिन्मयानंद भी दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर से जेल में हैं। उनकी जमानत पर फैसला सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed