{"_id":"5de950608ebc3e54736ecfee","slug":"chinmiyanand-shahjahanpur-news-bly386898912","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के बाद अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर होने को बंधी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के बाद अन्य आरोपियों की जमानत मंजूर होने को बंधी उम्मीद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा और उसके एक साथी सचिन की जमानत मंजूर हो चुकी है, इसके बाद मामले के अन्य आरोपियों की जमानत को लेकर उनके परिवार वालों की उम्मीद बढ़ गई हैं। परिजन ने संजय और विक्रम की जमानत के लिए कानूनी राय लेनी शुरू कर दी है। वहीं चिन्मयानंद की जमानत पर फैसला सुरक्षित है।
चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी छात्रा के दोस्त संजय, सचिन और विक्रम को एसआईटी ने 20 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं छात्रा से दुष्कर्म मामले में चिन्मयानंद को भी एसआईटी ने 20 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 70 दिन बाद छात्रा और उसके एक दोस्त सचिन सेंगर उर्फ सोनू की बुधवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई, जबकि विक्रम, संजय और चिन्मयानंद अभी जेल में हैं। छात्रा की जमानत मंजूर होने के बाद संजय और विक्रम के परिवारवालों को भी दोनों की जमानत मंजूर होने की उम्मीद बढ़ गई है। विक्रम की जमानत अर्जी इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी जा चुकी है, जो सुनवाई के लिए अभी सूची में नहीं आ पाई है। वहीं संजय की जमानत के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल करने के लिए परिवारवालों ने वकीलों से राय लेना शुरू कर दी है। हालांकि चिन्मयानंद की जमानत पर 16 नवंबर से फैसला सुरक्षित है, लेकिन छात्रा की जमानत के बाद चिन्मयानंद की भी जमानत मंजूर होने की उनके समर्थकों और रिश्तेदारों ने संभावना जताई है।