{"_id":"611ac6a58ebc3e42f34ee603","slug":"china-product-shahjahanpur-news-bly456581894","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे से युवक और बच्चा हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे से युवक और बच्चा हुआ घायल
विज्ञापन
घायल मातादीन वर्मा
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। चाइनीज मांझे से रविवार को एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। एक बच्चे की उंगलियां भी जख्मी हुई हैं। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार को चाइनीज मांझा से दो घटनाएं हो गईं। गांव रुद्रपुर निवासी 40 वर्षीय मातादीन वर्मा बाइक से शाम 6 बजे तिलहर बाजार से अपने गांव जा रहे थे। तभी हाईवे पर विद्युत उपकेंद्र के पास एक पतंग का मांझा मातादीन की गर्दन में फंस गया। वह छटपटाकर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। गर्दन कट जाने से मातादीन खून से लथपथ हो गया। मातादीन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन ने प्राइवेट अस्पताल में घायल को भर्ती कराया है।
गांव अमनपुर निवासी जगतपाल का सात वर्षीय पुत्र शशांक की अंगुलियों में चाइनीज मांझा फंस गया। उसके हाथ की उंगलियां कट गईं। अस्पताल में उसका इलाज किया गया। सीओ तिलहर परमानंद पांडेय ने बताया कि तिलहर में कुछ समय पहले छापा मारा गया था, लेकिन कहीं भी चाइनीस मांझा बरामद नहीं हुआ। चाइनीस मांझा बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।