{"_id":"79dde66beaff2eff6f41d3531a3412a9","slug":"children-s-scientists-talent-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉन नेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल (एनटीआई) में जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें बाल वैज्ञानिकों ने ‘मौसम और जलवायु’ से संबंधित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना शोध परिषद के निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह वह मानवीय गतिविधियों के कारण उत्पन्न हो रहे पर्यावरणीय प्रदूषण और मौसम में बदलाव के प्रति जागरूक हों, साथ ही गहन अध्ययन कर इस समस्या का समाधान भी तलाशें। डॉ. शर्मा, रिसर्च के निदेशक डॉ. इरफान ह्यूमन, को-ऑर्डिनेटर डॉ. टीबी यादव आदि के साथ प्रोजेक्ट का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व को-ऑर्डिनेटर डॉ. यादव ने विषय से संबंधित जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बताया कि जिला स्तरीय आयोजन के चयनित प्रोजेक्ट को राज्य स्तरीय आयोजन में भेजा जाएगा।
निर्णायक मंडल में डा. अर्चना, डा. मयंक भूषण पांडेय और डॉ. स्वाति गुप्ता शामिल रहे। सभी बाल वैज्ञानिकों और मार्गदर्शक शिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तूलिका तिवारी और नूरी खान के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कुमुद सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, डॉ. स्नेह कनौजिया, हरेंद्र सिंह, विजय सक्सेना, शिवा कुशवाहा, संजू रानी, झरना वर्मा, ज्योति सक्सेना, रानी देवी, अर्पित गुप्ता, शिवेंद्र सिंह, फैसल रियाज, रुचि पांडेय रूशी मौर्या, ममता सोनी, विकास शर्मा आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।