{"_id":"fb16b01bae73ac819ef787edaf758dee","slug":"children-delivered-by-pollution-free-send-diwali-celebrations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने दिया प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने दिया प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश
शाहजहांपुर
Updated Tue, 10 Nov 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थाओं में मंगलवार को भी दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में तरह-तरह की मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रॉयन स्कूल के बच्चों ने शहर में रैली निकालकर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया।
माधव राव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूूल में दीया सजाओ, मोमबत्ती सजाओ, कलश सजाओ, वंदनवार सजाओ और रंगोली सजाओ प्रतियोगिता कराई गई। इससे पूर्व प्रधानाचार्य मीरा भटनागर ने श्री गणेश-लक्ष्मी के रूप में सजे बच्चों की पूजा की। बाद में सभी ने आतिशबाजी का आनंद लिया। वीडीएफ कांवेंट में भी दीपावली की खुशियां मनाई गर्इं। इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षिकाओं के सहयोग से रंगोली बनाकर खुशियां मनाईं। डोरेमोंस प्ले स्कूल में दीपावली उत्सव और चाचा नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने थंब पेंटिंग कर विभिन्न प्रकार के गेम खेलकर मनोरंजन किया। प्रधानाचार्य दीपमाला रस्तोगी ने बच्चों को चाकलेट देकर बधाई दी। इस अवसर पर सना माविया, अंशुल टंडन, फरहीन खान, दीक्षा सक्सेना, रुचि गुप्ता, शुभि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
रॉयन स्कूल के बच्चों ने शहर में रैली निकालकर सभी हो प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। बच्चों ने शहरवासियों से दीपावली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। स्कूल की अध्यक्ष ख्याति मेहरोत्रा और स्पीकर मानस अग्रवाल ने राहगीरों से साक्षात्कार लेकर दीपावली किस प्रकार मनाई जाए, इस पर उनका नजरिया जाना। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल, इरफान, सौरभ, रोमा, मीनाक्षी, रितिका, कविता, वाणी, दिव्यांशु सेन आदि का रैली में योगदान रहा।