फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children dance in the competition are joyful topper

बाल नृत्य में प्रतियोगिता में हर्षित रहे अव्वल

Tue, 29 Dec 2015 12:27 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Tue, 29 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Children dance in the competition are joyful topper
सामाजिक तथा रचनात्मक कार्यों के प्रति समर्पित बाबा परशुराम सर्व कल्याण समिति की ओर से नगर में पहली बार आयोजित कराई गई बाल नृत्य प्रतियोगिता में सद्भावना पब्लिक एजूकेशनल के छात्र हर्षित द्विवेदी ने पहला स्थान प्राप्त किया। समिति की ओर से प्रथम विजेता को 51 सौ रुपये, प्रशस्ति पत्र तथा ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि दूसरे नंबर के विजेता आहत अली तथा तीसरे स्थान पर रहे राज गुप्ता को क्रमश: 21 सौ और 11 सौ की धनराशि और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

समिति के आठवें स्थापना वर्ष पर बिहारी वाटिका में आयोजित हुए इस भव्य कार्यक्रम में कस्बे के एक दर्जन विद्यालयों के 53 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ परशुराम मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू होकर देर रात तक चली प्रतियोगिता का तीन राउंड के बाद समापन हो गया। प्रतियोगिता के टाप थ्री रहे बच्चों के अलावा समिति की ओर से अन्य सभी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में ताल इंस्टीट्यूट शाहजहांपुर के नितेश गुप्ता, निकुंज गुप्ता तथा अंकित मिश्रा शामिल रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन शाहजहांपुर से आये मयंक भूषण पांडेय ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, राजीव द्विवेदी, अमित सिंह, सर्वेश दीक्षित, रामू मिश्रा, जनार्दन गुप्ता, रोहित अग्निहोत्री, डा. बृजेश गुप्ता, शिवम द्विवेदी, गौरव भारद्वाज, आशीष दीक्षित समेत अन्य सदस्य व्यवस्था में लगे रहे। 00
विज्ञापन

परशुरामपुरी रत्न देने की भी हुई शुरूआत
समिति ने अपने स्थापना वर्ष पर नई परंपरा की शुरूआत करते हुए सामाजिक तथा जनसमस्याओं के प्रति संघर्षरत रहने वाले को ‘परशुरामपुरी रत्न’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया। इसके लिए समिति द्वारा तय किए गए मानकों के अनुरूप नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी एनसी सक्सेना का चयन हुआ था। रविवार को कार्यक्रम के दौरान श्री सक्सेना को परशुरामपुरी रत्न से सम्मानित किया गया। इस दौरान समिति के संरक्षक सत्येदव पांडेय और पदाधिकारियों ने उन्हें शाल, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। अपने सम्मान से अभिभूत एनसी सक्सेना ने कहा कि इस तरह के आयोजन से नई ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चले कि श्री सक्सेना लंबे समय से सामाजिक कार्यों के प्रति न केवल समर्पित है, बल्कि वह अपनी पेंशन का एक हिस्सा भी प्रतिमाह इसी में खर्च करते है। करीब 80 वर्षीय श्री सक्सेना रेलवे मंत्रालय के उपनिदेशक पद से रिटायर्ड हैं। वह पिछले करीब दस सालों से फर्रुखाबाद से मैलानी के बीच रेलवे लाइन बिछवाने को संघर्षरत है। इसके पहले वह कलान में भैंसार बांध का निर्माण कराने, कोलाघाट पुल बनवाने समेत कई अन्य जनसमस्याओं के लिए आवाज बुलंद करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed