{"_id":"57b85de14f1c1b1f176ec690","slug":"child-in-a-road-accident-including-two-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट रोड पर जीटीआई के पास हुआ हादसा
रोडवेज बस की चपेट में आए बाइक सवार
कांट रोड पर शनिवार को जीटीआई के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर बाइक सवार एक बच्ची समेत दो की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला 22 वर्षीय शेरबहादुर पुत्र राजेश कुमार की शादी एक साल पहले फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव अमइयापुर निवासी यशोदा देवी से हुई थी। रक्षाबंधन पर शेरबहादुर पत्नी यशोदा के साथ बाइक से ससुराल गए थे। शनिवार की सुबह वह ससुराल से पत्नी यशोदा के साथ निकले तो उनके रिश्ते के साढ़ू निवासी सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव लक्ष्मनपुर निवासी अमर सिंह अपनी दो वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ उनकी बाइक पर सवार हो गए, जबकि अमर सिंह की पत्नी रिंकी दूसरे रिश्तेदार की बाइक पर सवार होकर पीछे आ रही थी। कांट रोड पर जीटीआई से पहले बनी पुलिया पर सामने से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शेरबहादुर और लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतकों के घरों में मचा कोहराम
घटना की खबर लगते की मृतकों के घर में कोहराम मच गया। जिसने खबर सुनी वह तुरंत जिला अस्प्ताल की तरफ चल दिया। पति शेर बहादुरर की मौत से पत्नी यशोदा का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं अपनी दो वर्ष की दुधमुंही बेटी खोने वाली रिंकी बेटी का बेसुध हो गई, वह अपने छह माह के बेटे को सीने से लगाए हुए है। मृतक शेर बहादुर की मां शांति का बेटे की मौत से बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था।