{"_id":"61ba453188ff6a6cba340b97","slug":"child-festival-shahjahanpur-news-bly469369334","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य और गायन में बच्चों ने प्रस्तुति देकर बटोरीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नृत्य और गायन में बच्चों ने प्रस्तुति देकर बटोरीं तालियां
विज्ञापन
शाहजहांपुर के गांधी भवन में आयोजित बाल महोत्सव में एकल नृत्य करती बालिका। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अनूप अकेडमी ऑफ आर्ट्स की ओर से गांधी भवन प्रेक्षागृह में बाल महोत्सव-2021 का आयोजन किया गया। इसमें नृत्य, गायन और किड्स मॉडलिंग प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रस्तुतियां दी। दर्शकों ने प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बाल महोत्सव का शुभारंभ बसपा नेता सर्वेश चंद्र मिश्र (धांधू) ने फीता काटकर किया। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। महोत्सव में प्रतियोगिताओं को कई वर्गों में विभाजित किया। इसमें जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता हुई। विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति देखकर सभी ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि सर्वेश मिश्रा ने कहा कि बच्चों को सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। प्रतियोगिताओं से प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। बच्चों में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में सहायता मिलती है। आयोजक अनूप गुप्ता ने बताया कि परिणामों की घोषणा बृहस्पतिवार को होगी।

शाहजहांपुर के गांधी भवन में आयोजित बाल महोत्सव में एकल नृत्य करता बच्चा । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR