फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Child dies due to drowning in pond

Shahjahanpur News: तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

Sun, 09 Feb 2025 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in pond
तालाब में डूबकर खुटार के जिगर कश्यप की मौत के बाद रोती मां पूनम देवी। संवाद - फोटो : संवाद
खुटार। बिल्ली के पीछे गए ढाई साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार पैर फिसल जाने से उसके डूबने की आशंका है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी गौरव कश्यप सब्जी बेचते हैं। उनके घर के पास तालाब है। शनिवार को गौरव नगर में ही नखासा बाजार में दुकान लगाने गए थे। घर में पत्नी पूनम देवी और ढाई साल का पुत्र जिगर कश्यप था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जिगर एक बिल्ली के पीछे घर से निकल गया।
विज्ञापन

काफी देर तक वापस नहीं आने पर मां ने तलाश शुरू की और पता न चलने पर पति को बुला लिया। तलाश करने के दौरान जिगर की चप्पल तालाब में उतराती दिखी। इसके बाद तलाश करने पर जिगर का शव तालाब में जलकुंभी के नीचे फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर परिजन बिलख उठे। परिजनों के अनुसार, जिगर पैर फिसलने से तालाब में गिरा होगा और गहरा पानी होने के कारण वह डूब गया। जलकुंभी के कारण किसी को जिगर के तालाब में गिरने का पता भी नहीं चल सका। जिगर की मौत से पिता गौरव, मां पूनम देवी, भाई अनश, बाबा रामेश्वर दयाल का रो रोकर बुरा हाल है।

तालाब में डूबकर खुटार के जिगर कश्यप की मौत के बाद रोती मां पूनम देवी। संवाद

तालाब में डूबकर खुटार के जिगर कश्यप की मौत के बाद रोती मां पूनम देवी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed