{"_id":"6133d1038ebc3e137c278196","slug":"chhathi-puja-shahjahanpur-news-bly458558990","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की छठी पर जगह-जगह बांटा कढ़ी-चावल का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की छठी पर जगह-जगह बांटा कढ़ी-चावल का प्रसाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर के खिरनी बाग चौराहे मार्ग पर भगवान श्री कृष्ण की छठी पर कढ़ी चावल वितरण करते लोग । संव?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन शनिवार को घरों और मंदिरों में कान्हा की छठी मनाई गई। भक्तों ने छठी पर भगवान को कढ़ी-चावल का भोग गया। शहर में कई जगह स्टॉल लगाकर भक्तों व राहगीरो को प्रसाद बांटा गया।
खिरनीबाग मोहल्ले में श्री राम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण की छठी की धूम रही। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। दोपहर 12:00 बजे भगवान को कढ़ी-चावल और हलवे का भोग लगाया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया। श्रीराम जानकी मंदिर धर्मार्थ पुरुषार्थ समिति के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, विमल कुमार श्रीवास्तव, अक्षित, अपार, आलोक सिंह, गोलू, नीरज, नीलू, सजल, हिमांशु, सोनू अवस्थी का सहयोग रहा। शिव मंदिर में श्रीकृष्ण की छठी पर प्रसाद बांटा। अन्य मंदिरों और घरों में भी कान्हा की छठी मनाई।
लोहारों का चौराहा स्थित श्री मनोकामनेश्वर मंदिर में छठी पर्व पारंपरिक व श्रद्धा पूर्वक मनाया। पुजारी अशोक शर्मा ने भगवान लड्डू गोपाल के विग्रह को भोग लगा कर आरती उतारी। कन्याओं को भोज कराया। मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सचिव सुभाष मिश्रा, भगवान शरण सांख्यधर, वीएन शर्मा, अनिल शुक्ला, शिवम पांचाल, सिद्धार्थ वाजपेयी, राजकुमार, अध्ययन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुवायां थाने में डीएम-एसपी ने की आरती
पुवायां। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने शनिवार को पुवायां थाने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और प्रसाद पाया। उन्होेंने भगवान की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन गायक राधिकेश दास ने भजन प्रस्तुत किए। संवाद