फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   charging station

चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा, 15 से आएंगी बसें

Mon, 06 Sep 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
charging station
ककरा में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। 15 सितंबर तक 25 बसें ककरा (न्यू सिटी) में नवनिर्मित चार्जिंग स्टेशन पर आ जाएंगी, जिसके संकेत मंडलायुक्त बरेली से दिए हैं। इन वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन जीपीएस से किया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों की सही लोकेशन मिलती रहेगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना प्रस्तावित है। इससे लोगों के सफर को सस्ता और सुलभ बनाया जा सके। इन बसों का संचालन मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में बनी कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। इसमें डीएम, नगर आयुक्त, एआरएम और एआरटीओ भी शामिल हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को रूट भी तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन इस तरह से किया जाएगा, जिससे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कलक्ट्रेट, कचहरी, एसपी ऑफिस, पुराना जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर लोगों का आवागमन सुलभ हो सके। बताया कि ककरा (न्यू सिटी) में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। जहां बसों को चार्ज करने के साथ ही उनको सभी रूटों पर रवाना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर माह में इन बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। शाहजहांपुर के साथ ही बरेली में भी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है, जिसको लेकर शुक्रवार को बैठक में मंडलायुक्त आर. रमेश ने 15 सितंबर तक 25 इलेक्ट्रिक बसों के मिलने के संकेत दिए हैं। बताया कि इन सभी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में जीपीएस सिस्टम लगा होगा, जिससे बसों की लोकेशन का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed