{"_id":"61351fa58ebc3e494c7df10a","slug":"charging-station-shahjahanpur-news-bly4586540186","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा, 15 से आएंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार्जिंग स्टेशन का काम पूरा, 15 से आएंगी बसें
विज्ञापन
ककरा में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग स्टेशन का काम लगभग पूरा हो गया है। 15 सितंबर तक 25 बसें ककरा (न्यू सिटी) में नवनिर्मित चार्जिंग स्टेशन पर आ जाएंगी, जिसके संकेत मंडलायुक्त बरेली से दिए हैं। इन वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन जीपीएस से किया जाएगा। इससे यात्रियों को बसों की सही लोकेशन मिलती रहेगी।
नगर निगम क्षेत्र में वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना प्रस्तावित है। इससे लोगों के सफर को सस्ता और सुलभ बनाया जा सके। इन बसों का संचालन मंडलायुक्त बरेली की अध्यक्षता में बनी कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। इसमें डीएम, नगर आयुक्त, एआरएम और एआरटीओ भी शामिल हैं। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को रूट भी तय कर लिए गए हैं।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन इस तरह से किया जाएगा, जिससे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कलक्ट्रेट, कचहरी, एसपी ऑफिस, पुराना जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत नगर निगम क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थानों पर लोगों का आवागमन सुलभ हो सके। बताया कि ककरा (न्यू सिटी) में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है। जहां बसों को चार्ज करने के साथ ही उनको सभी रूटों पर रवाना भी किया जाएगा।
विज्ञापन
सितंबर माह में इन बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। शाहजहांपुर के साथ ही बरेली में भी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होना है, जिसको लेकर शुक्रवार को बैठक में मंडलायुक्त आर. रमेश ने 15 सितंबर तक 25 इलेक्ट्रिक बसों के मिलने के संकेत दिए हैं। बताया कि इन सभी वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों में जीपीएस सिस्टम लगा होगा, जिससे बसों की लोकेशन का पता चल सकेगा।