फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Charge the booth committees formed soon'

‘प्रभारी जल्द गठित करें बूथ कमेटियां’

Sat, 06 Jun 2015 08:54 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 06 Jun 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की शनिवार को बिजलीपुरा के पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक हुई। मिशन-2017 की कामयाबी पर केंद्रित बैठक में सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने सभी सेक्टर प्रभारियों और सह प्रभारियों को बूथ कमेटियां जल्दी गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले एक साल से सपा के जो भी शीर्ष पदाधिकारी जिले के दौरे पर आ रहे हैं, वे वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान पर जोर दे रहे हैं। यही वजह रही कि शनिवार को हुई बैठक में संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने के मुद्दे छाए रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी क्षमता के साथ चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत पर कोई शक नहीं, जरूरत इस बात की है कि उन्हें रचनात्मक क्षमता के इस्तेमाल को प्रेरित किया जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क में मेहनत लगानी होगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने सभी विधानसभा इकाइयों और ब्लॉक अध्यक्षों को गांव-गांव दौरा करके 15 जून तक बूथ कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव के संचालन में हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र पाल सिंह, सर्राफ पंकज वर्मा, गायत्री वर्मा, कपिल वर्मा, फकीरे लाल वर्मा आदि ने विचार रखे। बैठक में विक्रांत चौधरी, केपी सिंह यादव, अजफर अली खां, हफीज अहमद अंसारी, मो. नसीम खां, गोपाल अग्निहोत्री, श्यामजी शुक्ला, प्रतिभा अग्निहोत्री, डॉ. निर्मल सैनी, मलक मोहम्मद अहमद खां, अवधेश पाल, साबिर अली, अंकुर कटियार, जवाहर सिंह टुटेजा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed