फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chamoli jal pralay missing man

उत्तराखंड जल प्रलय में लापता शेर सिंह का नहीं चल सका पता

Thu, 18 Feb 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
chamoli jal pralay missing man
उत्तराखंड जल प्रलय में लापता खुटार के गांव महुआ मैनिया के शेरसिंह का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। उत्तराखंड के ऋषिगंगा में आई जल प्रलय में लापता खुटार के गांव महुआ मैनियां निवासी शेर सिंह का बुधवार को भी पता नहीं चल सका। इससे परिवार के लोग बेहद परेशान हैं। शेरसिंह के परिवार और रिश्तेदारी से तीन लोग तीन दिन से उत्तराखंड में हैं।
विज्ञापन

गांव महुआ मैनिया निवासी शेर सिंह एक वर्ष से अपनी ससुराल जनपद लखीमपुर के थाना बेलरायां के गांव कुल्हौरी में रह रहे हैं। ससुराल से ही वह लखीमपुर के ही ठेकेदार गोलू के साथ ही ऋषिगंगा परियोजना में काम करने गए थे। सात फरवरी को ऋषिगंगा में आई जल प्रलय के बाद से शेर सिंह का कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

शेर सिंह के पिता दीनदयाल, भाई रंजीत सिंह और शेर सिंह के मझले भाई के ससुर गांव सहारू निवासी रमेश कुमार 14 फरवरी को उत्तराखंड गए थे।
रंजीत ने फोन पर बताया कि वह लोग रुपये उधार लेकर उत्तराखंड गए हैं। उत्तराखंड प्रशासन सहित कई एजेंसियां बचाव और राहत कार्य में तेजी से लगी हैं। टनल से पानी निकाला जा रहा है और खोदाई भी चल रही है, लेकिन शेर सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल रहा है। शेर सिंह का पता नहीं चलने से वह लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेर सिंह के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उत्तराखंड प्रशासन से संपर्क कर जानकारी की जाएगी। पहले भी कई बार जानकारी कराई जा चुकी है। शेर सिंह के परिवार के लोग भी उत्तराखंड गए हैं। - सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed