{"_id":"6127ea558ebc3e7a2864b0c7","slug":"chaina-manjha-shahjahanpur-news-bly457594513","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए मैदान में उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझा की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए मैदान में उतरे लोग
बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर चाइनीस मांझा के विरोध में प्रदर्शन करते सामाजिक संगठन जनता की आवा?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। पतंगबाजी में चाइनीज मांझे के इस्तेमाल से आए दिन उसकी चपेट में आकर लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन इसकी बिक्री प्रतिबंधित नहीं हुई है। इसके विरोध में सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी मैदान के गेट पर प्रदर्शन किया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा है कि पतंग उड़ाने वाले ज्यादातर लोग चाइनीज मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी चपेट में आकर हर साल तमाम पशु-पक्षियों की मौत हो जाती है। यही नहीं, मोहल्ले और मैदानों में खेलते समय बच्चे घायल हो रहे हैं और राहगीरों के साथ आए दिन बड़े हादसे हो रहे हैं। चाइनीज मांझा सस्ता होने के कारण दुकानदार मोटी कमाई करने के लिए इसकी बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में चाइनीज मांझे की कई दुकानों के ठिकानों के उल्लेख कर वहां छापेमारी कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिलाध्यक्ष संकल्प अवस्थी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, हर्ष अवस्थी, शिवम कश्यप, निखिल श्रीवास्तव, अजय भइया, रवि गुप्ता, तेजस अवस्थी, जितेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।