फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Central Government in public interest Doing work : MP

केंद्र सरकार जनहित में कर रही काम: सांसद

Tue, 26 May 2015 12:03 AM IST
पुवायां
पुवायां Updated Tue, 26 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
सांसद कृष्णाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनहित में काम कर रही है और चुनाव के दौरान किए गए सभी वादे पूरे करने में जुटी है।
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा की सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर सांसद सोमवार को गांव कहमारा, जठियापुर, चुरहा, नगरिया, जिगनियां मुजप्ता, वीरमपुर, गुलौली आदि में सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही थीं। उन्होंने कहा कि बारिश से फसल खराब होने पर केंद्र सरकार ने किसानों को सहायता राशि मुहैया कराई। इसके अलावा प्रधानमंत्री जन धन योजना, बीमा योजना आदि से सभी वर्गों का भला होगा। उन्होंने कहा भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष बेवजह की बयानबाजी कर रहा है। यह बिल पूरी तरह से किसानों के हित में है। सांसद ने कहा कि विरोधी पार्टियों के दुष्प्रचार का जनता जवाब देगी और 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनना तय है। सांसद ने लोगों से भाजपा से जुडने की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में बाबूराम गुप्ता, महेंद्रपाल, सुदर्शन लाल, अनिल सिंह, अवधेश सिंह, राजेश गुप्ता, प्रकाश वर्मा,  गंगाराम मिश्रा, दिनेश अवस्थी, उमा देवी, देवेश गुप्ता, पिंटू शुक्ला, सुरेंद्र दीक्षित, देवेश शर्मा, मेवाराम, प्रेमशंकर, अजय अग्निहोत्री, प्रदीप अवस्थी, विनीत वर्मा, संदीप शर्मा, सुनील सिंह, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed