{"_id":"e11f629f027918a96a256a42f2d4120d","slug":"celebrate-the-national-holiday-of-eid-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ईद-दिवाली की तरह मनाएं राष्ट्रीय पर्व’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ईद-दिवाली की तरह मनाएं राष्ट्रीय पर्व’
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 29 Dec 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
लायंस क्लब संगिनी के तत्वावधान में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में हुई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विजेताओं के चित्रों को जन-जन तक पहुुंचाने के उद्देश्य से नववर्ष का कलेंडर भी निकाला गया, जिसका विमोचन मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, लायंस क्लब के पीडीजी एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष पीसी सेठ और संजय चोपड़ा ने किया।
एक होटल में समारोह का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि एडीएम श्रीवास्तव ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि वह देशभक्ति के जज्बे में विस्तार करते हुए राष्ट्रीय पर्वों को सामाजिक त्योहार की तरह ही मनाएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम सब होली, दीपावली, ईद, क्रिसमस मनाते हैं, उसी तरह 15 अगस्त और 26 जनवरी भी मनाएं और घरों में रोशनी करें। दीपों से सजाकर रंगोलियां बनाएं तथा पकवान बनाकर राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाएं। चूंकि, घर सजाने की जिम्मेदारी महिलाएं ही निभाती हैं, इसलिए इस काम में भी महिलाएं ही आगे बढ़कर त्योहार की खुशियों को दोगुना करें तथा घरों में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराएं।
इससे पूर्व नमिता त्रिवेदी ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष सुखप्रीत माटा ने क्लब की अन्य गतिविधियों की जानकारी देते हुए कलेंडर छपवाने के उद्देश्यों की जानकारी दी। बताया कि कलेंडर में प्रतियोगिता के विजेताओं की कला-कृतियां उनके नाम सहित प्रकाशित की गई हैं। यह प्रतियोगिता तक्षशिला पब्लिक स्कूल, रॉयन स्कूल, लीड कांवेंट, डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल, गुरु नानक पाठशाला, सेंट पॉल्स कॉलेज, एसएसएमवी में कराई गई थी। सचिव गुरमीत कौर लांबा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके पश्चात प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
अतिथियों का स्वागत कनिका, खुशी कपूर, खुशी मेहरा ने रोली तिलक से किया। गुरु नानक पाठशाला और लीड कांवेंट के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मीरा सेठ, पिंकी भागी, कुलदीप साहनी, आशा कोचर, तराना जमाल, मीरा त्रिवेदी, मधु सचदेवा, सुधा गुप्ता, साधना सक्सेना, नमिता त्रिवेदी, मीनाक्षी कपूर, प्रतिभा खंडेलवाल, काजल खन्ना, प्रतिज्ञा, शांता सूद, अल्का मेहरा, अरुण खंडेलवाल, अतुल कूपर, ऋषि कपूर, डॉ. इंदु अजनबी आदि मौजूद रहे।