फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Catwalk moms with daughters

मम्मियों ने बेटियों के साथ किया कैटवॉक

Wed, 28 Oct 2015 08:44 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 28 Oct 2015 08:44 PM IST
विज्ञापन
Catwalk moms with daughters
सामाजिक संगठन इनरव्हील क्लब की ओर से शुरू किया गया दिवाली मेला कई संदेश छोड़ने में कामयाब रहा। पहले दिन जहां एडीएम वित्त एवं राजस्व ने पॉलीथिन के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को गति देते हुए संगठन की ओर से स्टॉल स्वामियों को कपड़े के थैले वितरित किए गए, जबकि दूसरे दिन Òगिव योर डॉटर विंग्स टु फ्लाईÓ कार्यक्रम के तहत मम्मियों ने बेटियों के साथ रैंप पर कैटवॉक किया। वहीं, बेटी बचाओ मुहिम को बढ़ावा देने के लिए नृत्य नाटिका और अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी किए गए।
विज्ञापन

शहीद द्वार मैदान में मंगलवार को दीवाली मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम पीके श्रीवास्तव ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने मेला में लगे स्टालों का अवलोकन कर स्टॉल स्वामियों का उत्साहवर्धन किया। मेला में जहां बुटीक में तैयार हुए फैंसी आइटमों की भरमार है, वहीं आकर्षक फैंसी ज्वैलरी, त्योहार पर घर और प्रतिष्ठान में सजावट करने वाले आइटम छाए हुए हैं। मेजबान के फूड प्लाजा में महिलाएं और बच्चे पिज्जा, डोसा, बर्गर, आइसक्रीम, चाट समेत अन्य व्यंजनों का लुत्फ ले रहे हैं। इसके अलावा दीपावली के लिए फैंसी कंदील और दीपक, साड़ियां, सूट, चादरें, गिफ्ट आइटम, दोपहिया और चौपहिया वाहन, हार्डवेयर, सीआरआई पंप, खाद्यान्न, रंगोली, वंदनवार आदि स्टॉल भी देखने योग्य हैं।
विज्ञापन

संगीत संध्या में लखनऊ के कीर्ति मिश्रा और बरेली के राजीव बेताब की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष रीना अग्रवाल की देखरेख में लगे मेला में सचिव ज्योति शर्मा, लायंस क्लब के पूर्व मंडलाधीश संजय चोपड़ा, गिरीश चोपड़ा बॉबी, रागिनी कपूर, गीता गुप्ता, मधु कपूर, नीलम गुप्ता, पूनम टंडन, सुनीता गर्ग, मिथिला अंचल, आशापाल, रूबी कपूर, लता सेठ, राजेंदर कौर, रेनू अरोरा, नीलम सचदेवा, सुधा प्रसाद, प्रिया अग्रवाल, डॉ. मंजुला पिंकी बग्गा, डॉ. वीपी सिंह, बिट्टू माटा समेत बड़ी संख्या में विशिष्टजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवा चौथ के लिए खूब खरीदे कलश
इनरव्हील क्लब के दीवाली मेला में दूसरे दिन सुहागिनों ने करवा चौथ की तैयारियों के लिए जमकर खरीददारी की। इस अवसर पर महिलाओं ने रंग-बिरंगी सजा-सज्जा वाले कलश, च्यूड़ा तथा पूजा सामग्री के साथ साड़ियों और सूटों की भी खरीददारी की। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मेंहदी भी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed