फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Carved roads, cleanliness even worse

आदर्श नगर कॉलोनी में खुदी पड़ीं सड़कें, सफाई व्यवस्था भी बदतर

Tue, 22 Feb 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Carved roads, cleanliness even worse
रोजा की आदर्शनगर कॉलोनी में चोक नाली - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी में सड़कों की हालत खराब है। जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डालने के लिए कॉलोनी की लगभग सभी गलियों को खोद दिया था। पाइप लाइन तो पड़ गई, लेकिन ओवरहेड टैंक बना ही नहीं है। कॉलोनी की सफाई व्यवस्था भी अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम बनने पर नगर पंचायत रोजा को भी शामिल कर लिया था। तब कहा गया था कि रोजा में वह सभी सुविधाएं मिलेंगी, जोकि नगर निगम के नागरिकों को मिलती हैं। नगर निगम में शामिल अन्य गांवों, मोहल्लों व कॉलोनी की तरह ही रोजा की आदर्श नगर कॉलोनी की स्थिति भी खराब है। यहां के वाशिंदों का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद से सफाई कर्मियों ने कॉलोनी का रुख करना ही छोड़ दिया है। इस वजह से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई हैं।
विज्ञापन

कूड़ा-कचरा भरा होने से नालियां बजबजा रही हैं और गलियों में गंदगी के अंबार लगे हैं। घरों में जलापूर्ति के लिए जल निगम की ओर से पाइप लाइन डालने काम किया था। इसके लिए गलियों की सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया। इससे कॉलोनी के वांशिदों को निकलने में दिक्कत होती है। वाहन चालक आए दिन खुदी पड़ी सड़क पर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं, जिन्हें ठीक नहीं कराया गया है। इससे रात को अंधेरा छा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी वासियों की बात
कॉलोनी में सफाई व्यवस्था अच्छी नहीं है, जिसका कारण सफाईकर्मियों का न आना है। जब से चुनाव की आचार संहिता लगी है, तब से सफाई व्यवस्था चौपट हो गई हैं। - चम्पा।
हरिकौशल त्यागी स्कूल के पास की बात हो या फिर मछली मार्केट वाली गली के आसपास, हर जगह गंदगी देखने को मिल जाएगी। कई-कई दिनों तक सफाई ही नहीं होती है। - जीके मिश्रा।
जलापूर्ति के लिए कॉलोनी में सड़कों को खोदकर पाइप लाइन तो डाल दी गई, लेकिन ओवरहेड टैंक बना ही नहीं है। टैक्स वसूली का नोटिस भेजकर भुगतान करने को कहा जाएगा। - राजू।
कॉलोनी में बिजली के खंभों पर लगीं तमाम स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इन्हें ठीक ही नहीं किया गया। इससे रात होते ही कॉलोनी में अंधेरा छा जाता है। जोकि अपराध को बढ़ावा देता है। - अमित कुमार।
नगर पंचायत होने पर रोजा में काफी विकास कार्य कराया। सफाई, बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था पर पूरा ध्यान दिया गया। रोजा अब नगर निगम में शामिल हो गया है। सभी सुविधाएं नगर निगम की ओर से ही दी जा रही हैं। - अनुज गुप्ता पोता, पूर्व चेयरमैन, रोजा नगर पंचायत

नगर निगम बनने में बाद रोजा में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए नियमित रूप से सफाई कार्य करने के निर्देश सफाईकर्मियों को दिए हैं। अन्य समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम

रोजा की आदर्शनगर कॉलोनी में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क

रोजा की आदर्शनगर कॉलोनी में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed