फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   careless forest officers responsible for janki prasad death

वनकर्मियों की लापरवाही से गई जानकी प्रसाद की जान

Tue, 30 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
careless forest officers responsible for janki prasad death
वनकर्मियों की लापरवाही से गई जानकी प्रसाद की जान 
खुटार और मैलानी थाना क्षेत्र की सीमा कठिना नदी निर्धारित करती है। सूखे नाले में तब्दील कठिना के पश्चिमी खुटार और पूर्व मैलानी क्षेत्र है। मैलानी के गांव छेदीपुर में दो लोगों को मारने वाली बाघिन तीन दिन से खुटार क्षेत्र में घूम रही थी। खीरी के वन अधिकारी बाघिन को पकड़ने केे बजाय इस बात पर ज्यादा जोर दे रहे थे कि बाघिन अब फिर से खीरी की सीमा में न आ सके। बाघिन को शाहजहांपुर क्षेत्र में ही रखने के लिए लगातार पटाखे चलाए जाते रहे और शोर शराबा किया जाता रहा। शाहजहांपुर के वन अधिकारी सोमवार शाम तक निश्चिंत बने रहे। मंगलवार को खुटार के रेंजर एसएन यादव आदि मौके पर पहुंचे लेकिन बाघिन को पकड़ने का कोई प्रयास नहीं किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दिन में 12 बजे बाघिन ने खुटार क्षेत्र में खेत पर घास निकाल रहे मैलानी के गांव छेदीपुर के लालजीत, अरूण और जसविंदर को दौड़ा लिया। तीनों श्रमिक शोर मचाते हुए भागे तो वनकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने फायरिंग कर दी, जिससे बाघिन वापस झाड़ियों में चली गई। इसके बाद वन विभाग की टीम शांत होकर बैठ गई। दोपहर लगभग चार बजे बाघिन नदी पार गई और खेत में काम कर रहे मैलानी के गांव भरिगवां निवासी जानकीप्रसाद को मार डाला।
विज्ञापन

मंगलवार दिन में कई बार बाघिन देखे जाने का शोर होने पर वनकर्मियों ने स्थानीय लोगों को आगे कर पटाखे आदि चलाने को कह दिया और खुद काफी देर से आदेश देते रहे। कुल मिलाकर वन विभाग के शाहजहांपुर के अधिकारी बाघिन को खीरी और खीरी के अधिकारी बाघिन को शाहजहांपुर की सीमा में खदेड़ने का प्रयास कर अपना दामन बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने का गंभीर प्रयास किसी जिले की टीम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईं तरफ से हमला बोलती है बाघिन
खुटार। मैन ईटर हो चुकी बाघिन ने अब तक गांव छेदीपुर में दो लोग भोगनी कश्यप, बाबूराम और जानकीप्रसाद को मारा है। तीनों शव देखने से एक खास बात सामने आई है कि बाघिन बाई तरफ से ही हमला करती है। तीनों शवों की गर्दन बाईं ओर से काटी गई है। भोगनी कश्यप और बाबूराम के शव की जांघ का मांस बाधिन खा गई थी, लेकिन जानकीप्रसाद को मारते ही शव छुड़ाए जाने की कवायद शुरू हो जाने पर बाघिन मांस को नहीं खा सकी।

लोगों ने एसडीएम को दौड़ाया
खुटार। बाघिन के हमले में जानकी प्रसाद की मौत और लोगों के जाम लगाए जाने की जानकारी पाकर गोला के एसडीएम मौके पर पहुंचे तो लोगों ने ईंट, पत्थर लेकर उन्हें दौड़ा लिया। एसडीएम का वाहन चालक गाड़ी को वापस गोला की ओर भगा ले गया। इसके बाद एसडीएम भारी पुलिस फोर्स के साथ वापस मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन लोगों ने एसडीएम से बात करने से इंकार कर दिया। जाम लगाए भीड़ मौके पर डीएम और एसपी को बुलाए जाने की मांग पर अड़ी रही। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने जाम लगाए लोगों की वीडियोग्राफी करने का प्रयास किया तो भीड़ फिर से भड़क उठी और पुलिसकर्मियों से जमकर गाली गलौज की। 


मैलानी रेंजर के खिलाफ दर्ज हो हत्या का मुकदमा : बीएम सिंह
खुटार। किसान नेता सरदार बीएम सिंह बाघिन के हमले में श्रमिक की मौत की जानकारी पाकर मौके पर पुहंचे और परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद वह जाम स्थल पर पहुंचे और कहा कि मैलानी के रेंजर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed