फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   care full! Openly on the streets Are turning death Prkale

सावधान! सड़कों पर खुलेआम  घूम रहे हैं मौत के परकाले

Sun, 02 Oct 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
care full! Openly on the streets Are turning death Prkale
खुलेआम  घूम रहे हैं मौत के परकाले - फोटो : श्‍ााहजहांपुर उत्‍तर प्रदेश्‍ा
नगर के मुख्य मार्गों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर आवारा पशु राहगीरों के मौत के परकाले ‘यमदूत’ बनकर घूम रहे हैं। इनको पकड़ने के लिए जिम्मेदार प्रशासन इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझ रहा। ऐसे हालात में नगर के वाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पुवायां कस्बे में इस समय आवारा पशुओं की संख्या ज्यादा हो गई है। नगर में ऐसा कोई भी मार्ग नहीं बचा है जहां आवारा पशु घूमते हुए न मिल जाएं। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे पशुओं से आए दिन वाहन टकरा रहे हैं, इससे वाहन चालक के घायल होने के साथ ही पशुओं को भी चोटें आ जाती हैं। गत एक माह में वाहनों की चपेट में आकर कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। खास बात यह है कि आवारा पशुओं की संख्या इसलिए भी ज्यादा लग रही है क्योंकि कुछ पशु पालक भी अपनी गायों को छोड़ देते हैं। गाएं घूमने के बाद समय से घर भी पहुंच जाती हैं। इसलिए पशुओं का नगर में खुलेआम घूमना नगर के लोगों के लिए किसी बड़ी मुसीबत से कम साबित नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन

दुकानदारों के लिए भी बने हैं सिरदर्द
पुवायां। सड़कों पर खुलेआम घूम रहे आवारा पशु राहगीरों और वाशिंदों के साथ-साथ दुकानदारों के लिए भी सिरदर्द बने हुए हैं। दुकानदार जरा सा चूक जाएं तो पशु फल, सब्जी आदि खा लेते हैं। भगाए जाने पर कई बार पशु हमलावर हो उठते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन करोड़ की लागत से बनेगी गोशाला: चेयरमैन
पुवायां। नगर में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता से बात की तो उन्होंने बताया कि नगर में आवारा घूम रहे पशु बड़ी समस्या हैं, लेकिन इससे पार पाने की तरीका मिल गया है। नगर पालिका की ओर से जेवां रोड पर डेढ़ एकड़ जमीन में तीन करोड़ की लागत से गोशाला बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे शासन ने मंजूर कर दिया है। अब सिर्फ पैसा रिलीज होना बाकी रह गया है। धनराशि मिलते ही गोशाला बनाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। गोशाला बनने के बाद नगर में खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं को उसमें रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed