फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car hanging in the air between bridge under construction in Shahjahanpur

हवा में लटक गई कार: निर्माणाधीन पुलिया पर हुआ ऐसा हादसा, अटक गईं तीन लोगों की सांसें; मां-बेटे घायल

Fri, 22 Dec 2023 06:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 06:31 PM IST
सार

दातागंज-फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर गांव मरूआ झाला के पास पुलिया का निर्माण हो रहा है। शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन पुलिया पर आकर तेज रफ्तार कार लटक गई। हादसे में कार सवार मां-बेटे के हाथ-पैर लूट गए। 

विज्ञापन
Car hanging in the air between bridge under construction in Shahjahanpur
पुलिया के बीच फंसी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में फतेहगंज पूर्वी से दातागंज जाने वाला निर्माणाधीन स्टेट हाईवे सुर्खियों में आ गया है। शुक्रवार को इस मार्ग पर कार निर्माणाधीन पुलिया  पर चढ़कर लटक गई। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वहां पर कोई संकेतक नहीं था। इसी वजह से हादसा हुआ। 

विज्ञापन


निर्माण में लापरवाही पर फर्म शकुंतला के मालिक रमेश सिंह, जेई शैलेंद्र सिंह समेत चार-पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। अलीगढ़ जिले के सर सैयद नगर निवासी नुमैर खान अपनी मां और छोटे भाई के साथ कार से शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र के हयातपुरा स्थित ननिहाल जा रहे थे। स्टेट हाईवे पर गांव मरुआझाला मढ़ी के पास फर्म शकुंतला के मालिक रमेश सिंह पुलिया का निर्माण कार्य करा रहे हैं। 
विज्ञापन


नुमैर ने बताया कि सुबह करीब सात बजे रोड के बीच में बनी पुलिया के आसपास संकेतक और अवरोधक नहीं होने के चलते उनकी कार निर्माणाधीन पुलिया के ऊपर चढ़ गई। हादसे में उनका हाथ और उनकी मां रेहाना की कमर की हड्डी टूट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नुमैर ने बताया कि इस दौरान फर्म शकुंतला के मालिक रमेश सिंह के जेई शैलेंद्र सिंह अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ हाथ में कुदाल और फावड़ा लेकर आ गए। उन्हें बाहर निकालने की जगह गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना की जाएगी। 

पहले फर्म के मालिक ने दर्ज कराया था केस
जैतीपुर का स्टेट हाईवे चार अक्तूबर को उस समय चर्चा में आया था जब फर्म के मालिक रमेश सिंह ने विधायक के करीबी जगवीर सिंह समेत 14 अज्ञात लोगों पर साढ़े तीन सौ मीटर निर्माणाधीन सड़क को जेसीबी से उखाड़ने का आरोप लगाया था। शासन स्तर तक बात पहुंचने के बाद जिले के अफसरों में खलबली मच गई। इसके बाद जगवीर सिंह समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि, जगवीर को कोर्ट से स्टे मिल गया था। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। 

संकेतक लगे होते तो निर्माण का चलता पता
नुमैर के अनुसार पुलिया के नजदीक संकेतक और अवरोधक भी नहीं लगे हैं। ऐसे में आगे के रास्ते का अंदाजा नहीं लग सका। सुबह साढ़े सात बजे हल्का कोहरा होने और संकेतक नहीं होने से हादसा हो गया। तीन लोग काफी देर तक लटकी कार में फंसे रहे।  

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बताया कि स्टेट हाईवे के सात किलोमीटर का हिस्सा तीन मीटर से सात मीटर चौड़ा किया जाना है। इसी सड़क पर पुलिया का निर्माण शेष रह गया है। पुलिया से पूर्व एक डायवर्जन दिया गया है। यहां डायवर्जन का बोर्ड भी लगा हुआ है, मिट्टी का ढेर भी लगा हुआ है। संभव है कि कोहरे की वजह से हादसा हो गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed