{"_id":"62644fab58f33a173e137ea8","slug":"car-found-submerged-in-bure-minor-khutar-s-teacher-dies-shahjahanpur-news-bly4825227117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्योर माइनर में डूबी मिली कार, खुटार के शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्योर माइनर में डूबी मिली कार, खुटार के शिक्षक की मौत
विज्ञापन
पुवायां-निगोही मार्ग पर ब्योर माइनर में गिरी कार
- फोटो : KHUTAR
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी 26 वर्षीय शिक्षक अचल राज की कार निगोही क्षेत्र में ब्योर माइनर में गिरी मिली। कार से अचल का शव भी बरामद हुआ है। वह एक शादी में शामिल होने गांव चेना रूरिया गए थे। आशंका जताई जा रही है कि माइनर में पानी अधिक होने के कारण डूबने से उनकी मौत हुई है। अचल राज गढ़िया सरेली में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे।
अचल राज के बड़े भाई सचिन राज ने बताया कि गांव रामपुर कलां निवासी राजाराम की रिश्तेदारी में पुवायां निगोही मार्ग पर गांव चेना रूरिया में शादी समारोह था। अचल अपनी कार लेकर रामपुर कलां गया और वहां से राजाराम व उनका परिवार शादी में शामिल होने गए थे। रात नौ बजे अचल ने घर फोन कर चेना रूरिया पहुंचने की सूचना दी थी। इसके बाद रात 11 बजे राजाराम ने अचल के घर फोन कर बताया कि हादसे में अचल की मौत हो गई है।
परिवार के लोग रात में ही पहुंचे तो अचल की कार ब्योर माइनर में पड़ी मिली। कार से अचल का शव बरामद हुआ। निगोही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सचिन राज ने बताया कि राजाराम ने उन्हें बताया है कि अचल चेना से निगोही की ओर जा रहे थे, तभी हादसा हो गया। परिजन शिक्षक की मौत के हालात संदिग्ध मान रहे हैं, लेकिन कोई तहरीर नहीं दी गई है। सचिन के अनुसार उनके भाई को मोबाइल, नकदी और कार में रखे कपड़े गायब हैं।
विज्ञापन
मोबाइल घटना के बाद से स्विच ऑफ था, लेकिन शनिवार शाम को फोन पर घंटी बज रही है, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा है। रात में मौके पर मौजूद कुछ लोग दो लोगों के भाग निकलने की बात भी कह रहे थे। अचल के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाकर पता लगाया जाए, जिससे हकीकत सामने आ सके।
आज है शादी की सालगिरह, नीलेश ने कर रखी थी तैयारियां
शिक्षक अचल राज की शादी 24 अप्रैल 2019 को पीलीभीत के बीसलपुर निवासी नीलेश कुमारी के साथ हुई थी। फरवरी 2021 में अचल राज की खुटार के गांव गढ़िया सरेली के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनाती हो गई। अचल राज पत्नी नीलेश कुमारी और डेढ़ वर्षीय पुत्री सहजल के साथ रहते थे। शादी की तीसरी सालगिरह मनाने के लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल है। नीलेश कुमारी, पिता सुरेशचंद्र, मां ईश्वरवती, भाई विपिन, सचिन, बहन प्रॉजसी के रुदन से सभी की आंखें भर आईं।
पूरी रोड का काम पूरा...हादसे के लिए पुलिया को छोड़ा अधूरा
पुवायां। पुवायां से निगोही तक रोड के चौड़ीकरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। लापरवाही बरतते हुए ब्योर माइनर की छोटी पुलिस का चौड़ीकरण करने की जरूरत नहीं समझी। इससे शनिवार को शिक्षक की जान चली गई। जब कहीं पर रोड के चौड़ीकरण का काम किया जाता है तो वहां पर सबसे पहले पुलों और छोटी पुलियों का निर्माण किया जाता है लेकिन पुवायां निगोही मार्ग के चौड़ीकरण में ऐसा नहीं किया गया और ब्योर माइनर की पुलिया को छोड़ दिया गया। चर्चा है कि शनिवार को खुटार के शिक्षक अचल राज भी इसी लापरवाही का शिकार हो गए और हादसे में उनकी जान चली गई।

शिक्षक अचल राज का फाइल फोटो- फोटो : KHUTAR