{"_id":"573748b44f1c1b5c689198a1","slug":"car-burnt-driver-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक जली कार, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक जली कार, चालक बचा
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 14 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
अचानक जली कार, चालक बचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई मार्ग पर गांव कनेंग के पास शनिवार सुबह अचानक चलती हुई कार धू-धू कर जल उठी। कार चला रहे अंकित गुप्ता ने तुरंत ब्रेक लगाया और उनके कार से उतरते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।
हरदोई के शाहबाद में रहने वाले वाले अंकित गुप्ता किसी काम के सिलसिले में शाहजहांपुर कलक्ट्रेट आ रहे थे, तभी हरदोई रोड पर गांव कनेंग के पास कार के इंजन में आग लग गई। वह कार रोककर जैसे ही सड़क पर आए। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। रोड से गुजर रहे वाहन सड़क के दोनों तरफ रुक गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। इसी बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम पहुंच गई। फायर कर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से चल चुकी थी। हादसे में कार चालक अंकित बाल-बाल बच गए।