फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cantoment chunav

कैंट बोर्ड के दोबारा उपाध्यक्ष बने अवधेश

Mon, 09 Mar 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 09 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
cantoment chunav
कैंट बोर्ड के निर्वाचित वार्ड मेंबरों को सोमवार को ब्रिगेडियर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष पद का चुनाव हुआ। इसमें अवधेश दीक्षित अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निशांत यादव को एक मत से हराकर दोबारा उपाध्यक्ष बन गए।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए अवधेश दीक्षित और निशांत यादव ने पर्चा भरा। कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जेएस सरन, लेफ्टिनेंट कर्नल पीआई बक्शी और बोर्ड के सचिव ज्योति कुमार की मौजूदगी में कैंट बोर्ड के सात वार्ड मेंबर ने ओपेन बैलेट के जरिए वोटिंग करवाई। इसमें मय अवधेश को रेखा, उर्मिला और मुकेश सहित चार वोट मिले। वहीं निशांत को गजेंद्र गंगवार और नीलम वर्मा सहित तीन वोट मिले।
विज्ञापन

दीक्षित के उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, महामंत्री डीपीएस राठौर, अनिल वाजपेयी बाण, राकेश मिश्र, अजय प्रजापति, हरिप्रकाश वर्मा, सुरेंद्र वाल्मीकि आदि ने विजयी जुलूस निकाला। जुलूस नगर विधायक के कैंप कार्यालय में समाप्त हुआ। वहीं नगर विधायक सुरेश खन्ना ने फोन पर दीक्षित को बधाई दी। रूहेलखंड क्षेत्र के महामंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भयचंद्र सेठ, बलवीर सिंह, श्यामनारायण मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, सत्यभान सिंह भदौरिया, रामप्रकाश श्रीवास्तव, मंजुला बाथम, सरोज गुप्ता, रागिनी चौहान आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed