{"_id":"8320fc0418bc8f6a65927bdb51418f21","slug":"cambridge-kanvent-brilliant-cbse-12th-c-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंब्रिज कांवेंट के मेधावी सीबीएसई 12वीं में छाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंब्रिज कांवेंट के मेधावी सीबीएसई 12वीं में छाए
शाहजहांपुर
Updated Tue, 26 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
काफी प्रतीक्षा के बाद आखिर सीबीएसई की 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया। वैसे तो शहर के सभी कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया और अच्छे प्रतिशत के साथ सफलता पाई, लेकिन पुवायां का कैंब्रिज कांवेंट इस बार सातवें आसमान पर रहा। यहां की छात्रा जूही वर्मा ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर जिले में पहला स्थान पाया है। वह राजस्व कर्मी मुनीश्वर दयाल वर्मा की पुत्री हैं। इसी तरह इसी स्कूल के राजा वर्मा, आइशा गुप्ता, दिव्यांशु शुक्ला और पियुरिषा गुप्ता ने क्रमश: 96.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरा और सुवेंद्रु आर्या तथा आयुष पांडेय ने क्रमश-96.6 प्रतिशत अंक लेकर जनपद में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा टॉप-10 में शामिल सभी छात्र-छात्राएं भी इसी कॉलेज के हैं। अन्य कॉलेजों के इक्के-दुक्के छात्र ही टॉप-10 में स्थान बनाने में कामयाब हो सके हैं, जबकि उनके अंकों का प्रतिशत भी खासा रहा है।
सोमवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए शिक्षण संस्थाओं में स्टाफ के सदस्य सक्रिय हो गए थे, चूंकि एकबार में एक विद्यार्थी का ही परीक्षाफल प्राप्त किया जा सकता था, इसलिए रिजल्ट देखने में काफी समय लग गया। कड़ाके की धूप के कारण छात्र-छात्राओं की संख्या अपेक्षानुरूप नहीं रही। फिर भी जो पहुंचे उन्होंने कंप्यूटर पर अपना रिजल्ट देखकर खुशी मनाई। स्कूलों में विद्यार्थियों ने जमकर खुशी मनाई। प्रधानाचार्य और प्रबंधतंत्र के सदस्यों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
छात्र-छात्राओं की खुशी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि तमाम छात्र-छात्राएं तो मोबाइल से ही अपने घरवालों और मित्रों को सूचना देेेेेेेेेेकर खुशियां बांट रहे थे।