{"_id":"568e25705f4ef58893b52687a12f8082","slug":"cadets-learned-the-maintenance-of-weapons-map-reading-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैडेट्स ने सीखा हथियारों का रखरखाव, मैप रीडिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैडेट्स ने सीखा हथियारों का रखरखाव, मैप रीडिंग
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25वीं यूपी बटालियन में चल रहे एनसीसी टीएटीसी और टीएससी के संयुक्त प्रशिक्षण कैंप में कैडेट्स को मैप रीडिंग और हथियारों के रखरखाव की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण प्रभारी राजू रॉय ने महिला-पुरुष कैडेट्स को मैप रीडिंग का महत्व समझाते हुए प्रशिक्षण दिया। इसकेे साथ ही कंपास प्रोटेक्टर का प्रयोग, मैप पर चिन्हों की पहचान, ड्रिल आदि का भी प्रशिक्षण दिया गया। इससे पूर्व सुबह के सत्र में योग और पीटी का अभ्यास तथा हथियारों के रख रखाव की जानकारी दी गई। बौद्धिक सभा में लेफ्टिनेंट डॉ. अलका मेहरा ने राष्ट्रीय एकता पर जोर देते हुए कहा कि जातिवाद, क्षेत्रवाद, बेरोजगारी और सही मार्ग दर्शन के अभाव में समाज टूट रहा है। हमें इन बुराइयों से दूर रहना चाहिए। सीओ कर्नल अनिल शर्मा ने कैडेट्स को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। शिविर में कैप्टन राम कुमार, लेफ्टिनेंट एसपी सिंह, जेसीओ बल्देव सिंह, बीएचएम कश्मीर सिंह, जेसीओ सुमेर सिंह आदि का योगदान रहा।