{"_id":"57a0afec4f1c1b5a7b2b9cf7","slug":"cabinet-minister-azam-khan-lekpalon-against-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"काबीना मंत्री आजम खां के खिलाफ लेखपालों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काबीना मंत्री आजम खां के खिलाफ लेखपालों का धरना
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां की अपमानजनक टिप्पणी से भड़के जिले के लेखपालों ने लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री के नाम सक्षम अधिकारियों को ज्ञापन देकर मंत्री आजम खां के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
सदर तहसील में धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए लेखपाल संध के जिलाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों मुरादाबाद जिले की बिलारी तहसील में एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री आजम खां ने लेखपालों को समाज का सबसे गंदा व्यक्ति कहकर न केवल संवर्ग को अपमानित किया, बल्कि राजस्व प्रशासन की रीढ़ बने लेखपालों के प्रति अपनी दुर्भावना भी जाहिर कर दी। पूर्व जिलाध्यक्ष महाराम सिंह ने कहा कि आजम खां पहले भी लेखपालों के विरुद्ध अपनी बेलगाम जुबान खोल चुके हैं, इसलिए उनकी अवांछित बयानबाजी पर रोक लगाने के सरकार को ठोस प्रयास करने चाहिए।
इस मौके पर लेखपाल विरोधी बयान के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार ओंकार नाथ वर्मा को दिए ज्ञापन में सरकार से मंत्रियों को मर्यादा में रखने का अनुरोध किया गया। विरोध प्रदर्शन में वेदराम, विवेक चतुर्वेदी, अनुराग गुप्ता, राजाराम, अंशु वाजपेयी, पिंकी तोमर, महेश बाबू, बलवीर सिंह, सुशील शर्मा, लक्ष्मण चौहान, महेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र कटियार आदि शामिल रहे।