फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bus seez

पलिया से मुंबई जा रही बस को खुटार में पकड़कर किया सीज, देर शाम तक खुटार में भटक रहे यात्री

Fri, 03 Sep 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
bus seez
खुटार पुलिस से बस की व्यवस्था कराने की फरियाद करते सीज की गई बस के यात्री - फोटो : POWAYAN
पुवायां। पलिया से मुंबई जा रही एक निजी बस को बुधवार रात एआरटीओ ने खुटार में पकड़ लिया। बस को सीज कर दिया। इससे बस में सवार नेपाल के यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार शाम तक यात्री खुटार में मौजूद थे। महिलाएं और बच्चे बेहद परेशान हैं, लेकिन बस संचालक ने यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था करने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन

नेपाल के गौरीफंटा बॉर्डर से तमाम निजी बस संचालक यात्रियों को दिल्ली, जयपुर, मथुरा, अमृतसर, लुधियाना, मुंबई, गोवा आदि ले जाते हैं। कुछ निजी बस संचालक अवैध रूप से बसों का संचालन करते हैं। इसके अलावा खुटार, पुवायां, बंडा से भी कई बसें दिल्ली सहित देश के कई बड़े शहरों को चलती हैं। बुधवार रात एआरटीओ ने पलिया से मुंबई जा रही एक निजी बस को खुटार में रोक लिया। बस में नेपाल के यात्री सवार थे। बस के कागज चेक करने पर जरूरी अभिलेखों के अभाव में यात्रियों को उतारकर बस को सीजकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि वे लोग मजदूरी करने मुंबई जा रहे थे। बस का किराया भी एडवांस में दे दिया था। बस के सीज होने पर उनके पास मुंबई और नेपाल लौटने के लिए जरूरी राशि नहीं है। बस संचालक दूसरी बस भी नहीं भेज रहा है, जिससे वह लोग मुंबई जा सकें। बृहस्पतिवार देर शाम तक यात्री खुटार के तिकुनिया चौराहे पर मौजूद थे। गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने के कारण महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम यात्री खुटार थाने भी पहुंचे और पुलिस को समस्या बताई, लेकिन पुलिस ने उनकी मदद कर पाने में असमर्थता जताते हुए बस संचालक से संपर्क करने को कहा। यात्रियों ने बताया कि बुधवार रात से ही फंसे होने के कारण उनके पास मौजूद रुपये बच्चों के भोजन और नाश्ते में खर्च हो गए हैं। बस संचालक उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। पुलिस को इस मामले में उनकी मदद करनी चाहिए, लेकिन पुलिस ने कह दिया है कि इस मामले से उनको कोई लेना देना नहीं है।

मुंबई तक का किराया लेकर चले थे कई लोग
कई यात्रियों ने बताया कि वे लोग पहले भी मुंबई में काम करते थे। कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा तो वह लोग घरों को लौट गए थे। मुंबई में जहां वह लोग काम करते थे, उनसे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed