फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus overturned after colliding with a bull on Lucknow-Delhi highway

Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सांड़ से टकराकर पलटी बस, 18 श्रद्धालु घायल, दो गंभीर

Fri, 30 Aug 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 05:36 PM IST
सार

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरदोई मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात सड़क हादसा। अचानक हाईवे पर आए सांड़ से टकराने के बाद निजी बस पलट गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। 

विज्ञापन
Bus overturned after colliding with a bull on Lucknow-Delhi highway
हादसे के संबंध में जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के भावलखेड़ा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हरदोई मोड़ के पास श्रद्धालुओं की बस सांड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर बताई गई है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब 12:30 बजे सीतापुर जिले के हरगांव से निजी बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी। बस में 55 तीर्थ यात्री सवार थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाइवे पर हरदोई मोड़ के पास अचानक सामने से आए सांड़ से बस टकराकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर आरसी मिशन थाने के इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल यात्रियों को बस से निकलवाने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। हादसे में घायल बाल गोविंद (65), राजू (35) निवासी सीताराम पुरवा थाना हरगांव जनपद सीतापुर की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


ये श्रद्धालु भी हुए घायल 
सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के सीतापुरवा निवासी विसंभर (45), ज्ञानवती (60), गोमती (40), गांव नौनेर के दयाराम (50), जरमापुर की लज्जावती (60), चांदपुर के शत्रुघ्न (70), लक्ष्मणपुर के मूलचंद्र (50), उनकी पत्नी मूला देवी, ताहरपुर के उमेश, चांदपुर के उदयराज (50), कटयारा गांव की मोहिनी देवी (45), महबूब खेड़ा की किरण देवी (50), कटियारा की रिंकी देवी, चांदपुर की कमला देवी (50), थाना तालगांव के कहमारा गांव के आशीष (28), कटियारा गांव के ध्रुव (25) को मामूली चोटें आईं हैं। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर खड़ा करा दिया है। चालक मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अस्पताल में खाली कराए गए बेड
थाना रामचंद्र मिशन में बस पलटने की सूचना के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज में खलबली मच गई। प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने डॉक्टरों की टीम को अलर्ट कर दिया। घायलों के लिए बेड भी खाली करा दिए गए हैं। हालांकि, मात्र दो घायल ही मौके पर पहुंचे।

सीओ सिटी सौम्या पांडेय ने बताया कि रात में हादसे की सूचना आने के बाद आरसी मिशन पुलिस ने मौके पर पहुंची थी। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को अस्पताल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed