{"_id":"6ad501a55fdc01df5f0273e7","slug":"bus-operations-have-resumed-from-the-roadways-bus-stand-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-187839-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे से फिर शुरू हुआ बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रोडवेज बस अड्डे से फिर शुरू हुआ बसों का संचालन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करीब एक माह से बंद रोडवेज बस अड्डे पर रविवार शाम से बसों का आवागमन फिर शुरू हो गया। बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है। अब उन्हें बस पकड़ने के लिए हथौड़ा बस अड्डे तक नहीं जाना पड़ेगा।
रोडवेज बस अड्डे से महिला थाने तक ह्यूम पाइप डालने का काम सितंबर की शुरुआत में शुरू कराया गया था। इसके चलते 22 सितंबर से बस अड्डे पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। बसें नहीं मिलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं, बस अड्डे से संचालन बंद होने का असर परिवहन निगम की आय पर भी पड़ा था।
अब निर्माण कार्य पूरा होने की ओर है। ऐसे में रविवार शाम से रोडवेज बस अड्डे पर बसों का आवागमन शुरू करा दिया गया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि रविवार शाम से बसें अड्डे पर आने लगी हैं। संवाद