फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bus driver gave false information about kidnapping-robbery to the police

बस चालक ने अपहरण और लूट की झूठी सूचना देकर पुलिस को छकाया

Wed, 29 Dec 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bus driver gave false information about kidnapping-robbery to the police
खुटार (शाहजहांपुर)। जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव तिलड़ी निवासी बस चालक अनिल कुमार ने सोमवार रात पुलिस को लूट और अपहरण की झूठी सूचना देकर खूब परेशान किया। जांच में मामला मारपीट का निकलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अनिल ने सोमवार रात खुटार थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट बस लेकर पलिया से दिल्ली जा रहा था। देर रात खुटार पूरनपुर मार्ग पर गांव मुरादपुर के टोल प्लाजा के पास सामने से आई बस पर सवार दस युवक उसकी बस में घुस आए और उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर डंडों से पीटने लगे। आरोपी बस के परिचालक को पकड़ ले गए हैं। परिचालक के पास से 25 हजार रुपये भी लूट लिए हैं।
विज्ञापन

अपहरण और लूट की जानकारी होने पर पुलिस अनिल को साथ लेकर मौके पर पहुंची और जांच की। आरोपियों की तलाश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। जिस स्थान पर अपहरण और लूट की घटना बताई जा रही थी, उसके आसपास के लोगों से जानकारी की गई तो पता चला कि दोनों बसों के चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट और अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है। पुलिस ने अनिल को वापस थाने लाकर पूछताछ शुरू की लेकिन वह मौका पाकर खिसक गया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि एक ही ट्रांसपोर्ट की दो बसों के चालकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। चालक ने झूठी सूचना दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed