फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   burn death

जले युवक की मौत, प्रेमिका के दो भाइयों पर हत्या का आरोप

Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
burn death
मृतक आशू का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव रौसर कोठी में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गया। परिवार वालों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन ने युवक की प्रेमिका के भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ उसे जिंदा जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

गांव के नरेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके बेटे आशू का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग था। तीन दिन पूर्व युवती ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया। यहां आशू की युवती के दोनों भाइयों से कहासुनी हो गई थी। युवती के भाइयों ने आशू को जान से मारने की धमकी दी थी। मंगलवार दोपहर दो बजे गांव का ही एक युवक उनके घर पर आया और आशू को घर से बुला ले गया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे के बाद आशू की चीख-पुकार सुनकर वे लोग घर के बाहर आए तो देखा कि आशू आग की लपटों में घिरा हुआ था। युवती के दोनों भाई और उसे बुलाकर ले जाने वाला व्यक्ति उसके ऊपर तेल जैसा कुछ पदार्थ छिड़क रहे थे। शोर-शराबा सुनकर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने जैसे-तैसे आग बुझाकर आशू को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात करीब एक बजे आशू ने दम तोड़ दिया। पिता नरेंद्र सिंह ने युवती के दो भाइयों और एक अन्य व्यक्ति पर आशू को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर अपराध निरीक्षक अमित पांडेय ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराध निरीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

आशू का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस कर उसकी मौत हो गई है। पिता नरेंद्र सिंह की ओर से दी गई तहरीर की जांच की जा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- सरवणन टी., सीओ सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed