फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bundabandi and the strong wind gave relief from the heat

बूंदाबांदी और तेज हवा ने दिलाई गर्मी से राहत

Sun, 11 Jun 2017 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 11 Jun 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
तीन-चार दिन से दिन में लगातार खिल रही तेज धूप से थर्मामीटर का पारा फिर 40 डिग्री के पार जाने को बेताब है। रविवार को सुबह से दोपहर बाद तक तेज धूप ने भीषण गर्मी के साथ उमस पैदा कर दी, लेकिन बाद में आसमान पर अचानक बादल घिर आए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। मौसम के करवट बदलने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल गई।
विज्ञापन

बीते रविवार को तापमान 42.5 डिग्री की रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। हालांकि, अगले दिन पारा एक डिग्री गिर गया, लेकिन गर्मी से बेहाल लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। यह अलग बात रही कि गत सोमवार रात से मंगलवार को सुबह तक कई बार रुक-रुककर बारिश होने से तापमान आठ डिग्री धड़ाम होकर 33.2 डिग्री पर आ गया था। 
विज्ञापन

बुधवार को भी तापमान 33.2 डिग्री पर स्थिर रहा, लेकिन बाद में आसमान साफ होने से सूरज फिर से आग का गोला बनकर प्रकट होने लगा। तभी से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। रविवार को दिन में तापमान 39.1 डिग्री पर पहुंच गया। कमरों के अंदर रहकर अधिकांश लोगों ने दोपहर बिताई, लेकिन अपरान्ह तीन बजे के बाद हवा का वेग बढ़ने के साथ आसमान पर काली घटाएं घिरने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद बूंदाबांदी शुरू होने पर हवा से गर्माहट का लोप हो गया। ठंडी हवा के झोंकों ने गर्मी से काफी राहत दी, लेकिन उसी के साथ बादल भी उड़ गए। अस्ताचल की ओर जाते सूरज की किरणें जमीन पर पसरने के साथ बूंदाबांदी से पैदा नमी ने उमस को बढ़ावा दे दिया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बूंदाबांदी थमने के बाद कम दबाव क्षेत्र विकसित होने से हवा का वेग भी ठहर गया, जिससे आने वाले 24 घंटे में बूंदाबांदी फिर होेने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed