फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Buddha for All-round Development

‘सर्वांगीण विकास के लिए बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करें’

Mon, 20 Dec 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Buddha for All-round Development
भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा स्थानीय गन्ना किसान संस्थान सभागार में प्रबुद्ध डायरी कैलेण्डर विम? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से स्थानीय गन्ना किसान संस्थान सभागार में रविवार को प्रबुद्ध डायरी-कैलेंडर विमोचन एवं धम्म मैत्री सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मानसिंह गौतम ने कहा कि यदि हमें सर्वांगीण विकास करना है तो बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करना होगा। बुद्ध की शिक्षाओं से हिंसा, चोरी, झूठ, व्यभिचार और नशाखोरी जैसी सभी बुराइयों का अंत हो जाता है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता भारतीय बौद्ध महासभा के प्रांतीय महासचिव डॉ. अरविंद कुमार गौतम ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समतामूलक समाज निर्माण के साथ संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना है। डॉ. गौतम ने कहा कि हमें आष्टांगिक मार्ग सम्यक दृष्टि, सम्यक संकल्प, सम्यक वचन, सम्यक कर्म, सम्यक आजीविका, सम्यक व्यायाम, सम्यक स्मृति तथा सम्यक समाधि का अनुकरण करना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार कपिल ने कहा कि हमें अपने दैनिक जीवन में बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

सम्मेलन को एलआईसी प्रबंधक अरुण कुमार, राधेलाल बौद्ध, एमके निंबेकर, जागन सिंह राकेश, पूरन सिंह, साहब सिंह बौद्ध, महेंद्र सिंह दिनकर, सुखवीर बौद्ध आदि ने संबोधित किया। इस दौरान बलवीर सिंह, शिक्षक राम सिंह, गिरवर सिंह बौद्ध, डॉ. पवन सिंह दिनकर, खुशीराम बौद्ध, जागेश्वर लाल, राम प्रसाद, मलखान सिंह, बृजेश, संघप्रिय, नरेंद्र पाल सिंह ने महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन केके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed