फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   btc teacher protest in collectrate

बीटीसी प्रशिक्षुओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 02 Feb 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 02 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
btc teacher protest in collectrate
 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण ले चुके बीटीसी 2012 बैच के प्रशिक्षुओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र डीएम को दिया। साथ ही बीटीसी प्रशिक्षुओं ने चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्षु शिखा सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि उनका प्रशिक्षण एनसीटीई के मानक के अनुरूप 15 जनवरी को समाप्त हो चुका है, लेकिन परीक्षा नियामक प्राधिकारी (इलाहाबाद) के द्वारा चतुर्थ सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं कराई जा रही है। इस वजह से वे लोग प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में होने वाली 1500 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए सहायक अध्यापकों की भर्ती की तिथि बढ़ाई जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने उन लोगों का मांगपत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। डीएम से मिलने वालाें में पवन शुक्ला, पारूल देवी, रश्मि, आकाश गुप्ता, लवन्य मिश्रा, मोहम्मद यामीन, फरहान खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed