{"_id":"61ec6e3c425af9682b714754","slug":"bsp-anouncec-five-candidate-shahjahanpur-news-bly4733451151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा ने पांच विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा ने पांच विधानसभा सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बहुजन समाज पार्टी ने छह में से पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए। अभी ददरौल सीट पर प्रत्याशी का नाम तय नहीं हो सका है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में इस सीट से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। नगर सीट से सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू, तिलहर से फैजान अली खां, पुवायां से उदयवीर सिंह, कटरा से राजेश कश्यप और जलालाबाद से अनिरुद्घ यादव दीपक को प्रत्याशी बनाया गया है।
सपा, भाजपा और कांग्रेस ने पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। बसपा के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार उनके समर्थक कर रहे थे। शनिवार को बसपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। बसपा ने पुवायां (सुरक्षित सीट) और कटरा से लंबे समय तक संगठन के लिए काम करने वालों पर भरोसा जताया है। पुवायां से युवा उदयवीर सिंह जिलाध्यक्ष रह चुके हैं जबकि कटरा के राजेश कश्यप 2001 से बसपा में हैं। बसपा ने एक अनुसूचित, दो ओबीसी, एक ब्राह्मण और एक मुस्लिम प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। बसपा अपने कैडर वोट के साथ ही प्रत्याशी की जाति के वोट समेटकर चुनावी मैदान में जीत हासिल करना चाहती है। प्रत्याशी बसपा शासनकाल की नीतियों और कानून व्यवस्था का प्रचार जनता के बीच टिकट की औपचारिक घोषणा से पहले ही करने में जुट गए थे।