{"_id":"cdbf8bdca0793da5aab4102651cd8886","slug":"bsnl-wires-severed-the-network-shutdown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल के तार कटे, नेटवर्क ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल के तार कटे, नेटवर्क ठप
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 15 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल की भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबिल गोला, सीतापुर और लखनऊ के पास निर्माण कार्य के चलते बृहस्पतिवार को सुबह कई जगह से कट गई। ओएफसी नेटवर्क में एक साथ कई फाल्ट हो जाने से जिले में बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप हो गईं और मोबाइल नेटवर्क भी अस्त-व्यस्त हो गया। यही नहीं, लैंड लाइन फोन से लोग एसटीडी और आईएसडी कॉल करने को तरस गए।
बीते सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में सीतापुर और लखनऊ के पास नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी केबिल कटने से जिले का बीएसएनएल संचार नेटवर्क दो दिन तक छिन्न-भिन्न रही थी। हालांकि, बाद में ओएफसी नेटवर्क सुधार लिया गया। इसके बावजूद दो अन्य पेयर के फाल्ट तलाश करके उन्हें ठीक करने में विभाग के तकनीशियनोें को पसीना छूट गया और प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ता भी परेशान रहे।
बृहस्पतिवार को सुबह भी यही स्थिति पैदा हो गई। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के ब्रॉडबैंड कनेक्शन फेल होने से नियमित कामकाज में रुकावट पड़ गई। इंटरनेट सर्फिंग के लिए युवाओं से गुलजार रहने वाले शहर के साइबर कैफे भी सन्नाटे में डूबे रहे। पंचायत चुनाव से संबंधित डेटा ट्रांसफर के काम में भी दिनभर रुकावट पड़ी। हालांकि, शाम पांच बजे के बाद ब्रॉडबैंड सेवाएं बहाल हो गईं, लेकिन मोबाइल संचार नेटवर्क सामान्य नहीं हो पाया।
विज्ञापन
बीएसएनएल के टीडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों की कई टीमें विभिन्न स्थानों पर फाल्ट ठीक करने में जुटी हैं।