फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BSA suspended the headmaster and Shikshamitra got notice of termination of service

Shahjahanpur News: हाजिरी में किया 'खेल', प्रधानाध्यापक निलंबित... शिक्षामित्र को सेवा समाप्ति का नोटिस

Fri, 18 Jul 2025 06:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Jul 2025 06:32 PM IST
सार

बीएसए दिव्या गुप्ता ने शुक्रवार को कांट क्षेत्र में स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय सिमरा खेड़ा में अग्रिम हस्ताक्षर मिलने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। वहीं शिक्षामित्र को सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया है। 

विज्ञापन
BSA suspended the headmaster and Shikshamitra got notice of termination of service
बीएसए ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में बीएसए दिव्या गुप्ता ने शुक्रवार को कांट विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सिमरा खेड़ा का निरीक्षण किया। यहां पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपारानी की उपस्थिति पंजिका पर अग्रिम हस्ताक्षर पाए जाने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार सुबह बीएसए अचानक स्कूल में पहुंच गईं। वहां उपस्थिति रजिस्टर को जांचा। उपस्थिति रजिस्टर में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपारानी के अग्रिम हस्ताक्षर पाए गए। यह देखकर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


शिक्षामित्र की सेवा समाप्त 
स्कूल के शिक्षामित्र सुरेंद्र पाल सिंह के अग्रिम हस्ताक्षर पाए गए। उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय कुर्रिया ढूंढो में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को देखा गया। विद्यालय में वर्ष 2024-25 में भेजी गई कंपोजिट ग्रांट का उपयोग न किए जाने पर पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसके बाद कंपोजिट विद्यालय गंगानगर को देखा। वहां पौधरोपण कार्य व स्मार्ट क्लास के संचालन के लिए सीएसआर फंड के माध्यम से भाजपा नेता कौशल मिश्रा ने विद्यालय में इंवर्टर उपलब्ध कराया गया। विद्यालय में बच्चों के लिए खरीदी गई सामग्री को उपयोग में ले जाने के लिए उपस्थित संबंधित स्टाफ को निर्देश दिए गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed