{"_id":"591758954f1c1bd542851565","slug":"broken-storm-winds-lives-affected-by-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर बनकर टूटीं तूफानी हवाएं, जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर बनकर टूटीं तूफानी हवाएं, जनजीवन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 14 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
आंधी
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात चलीं तूफानी हवाओं ने शहर समेत जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त करने के साथ ही पॉवर नेटवर्क को प्रभावित कर डाला। तेज आंधी में पेड़ की डालें टूटकर गिरने और पोल उखड़ने से कई स्थानों पर 33 केवी और 11 केवी की बिजली लाइनें तहस-नहस हो गईं। इससे शहर समेत जिले में पूरी रात ब्लैक आउट रहा और शनिवार को शाम तक बिजली संकट बना रहा। मदनापुर में दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई और जैतीपुर क्षेत्र में पेड़ के नीचे दबकर दो पशु मर गए। वहीं मीरानपुर कटरा के गांव लिधौआ में दीवार सहित टिन शेड के मलबे में पिता-पुत्र और बेटी दबकर घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
00
तीन दशक पहले आए चक्रवात की यादें हुईं ताजा
शनिवार को दिन भर भीषण गर्मी के बाद रात साढ़े नौ बजे से हवा के तेज झोंके चलने शुरू हुए तो लोेगों ने बाहर निकलकर राहत की सांस ली, लेकिन कुछ देर बाद ही हवा ने अंधड़ का रूप ले लिया। इस पर भी लोेगों ने इसे मौसम का सामान्य असर माना, लेकिन बाद में आंधी ने भीषण रूप ले लिया। मकानों की छतों पर पड़ीं टीन की चादरें और सड़काेें के किनारे होेर्डिंग उखड़कर इधर-उधर गिरने लगे और पेड़ की डालें चरमराकर टूटने से तीन दशक पहले शहर में आए चक्रवात की यादें ताजा होे उठीं।
0000
15 घंटे तक बिजली लाइनों से जूझते रहे कर्मचारी
तूफानी हवाओं से धराशायी हुए बिजली नेटवर्क को ठीक करने में लाइन स्टाफ की करीब एक दर्जन टीमें 15 घंटे तक जूझती रहीं। शुरुआती दो घंटे तक पेट्रोलिंग करने पर पता चला कि कैंट एरिया में बहादुुरगंज की 33 केवी लाइन पर 11 जगह पेड़ गिरने से तार टूट गए। हथौड़ा की 33 केवी लाइन पर तीन जगह पेड़ की डालें गिरीं। उधर, पैना से ककरा कलां सब स्टेशन जाने वाली 33 केवी लाइन के छह पोल चांदमारी मैदान के आगे गर्रा नदी के किनारे उखड़ गए। चूंकि, इन्हीं लाइनों से गोेविंदगंज, निगोही रोड गदियाना और अब्दुुल्लागंज सब स्टेशन के इनकमिंग फीडर ठप होे गए।
विज्ञापन
0000
सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात रहा बाधित
शहर को कैंट एरिया से जोड़ने वाले इमली रोड, लोधीपुर में एनटीआई के पास, कलक्ट्रेट के उत्तरी गेट के पास और पुराने नेशनल हाईवे पर मुुमुक्षु आश्रम के पास पेड़ की भारी-भरकम डालें टूटकर रोड पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। सुबह दस बजे पुराने नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर एसएस कॉलेज गेट के पास जाम की स्थिति पैदा हो गई। टूटे पेड़ हटाने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
000
जैतीपुर क्षेत्र में पशुओं पर काल बनकर टूटे पेड़
जैतीपुर क्षेत्र के गांव भरई में देर रात तेज आंधी और बारिश में पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर किशन पाल पुत्र नन्हू मौर्य के घर के ऊपर गिर गया। पेड़ की चपेट में आकर पास में खड़े भैंस का पड्डा दब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी शोएब अख्तर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस बीच, गांव गौहावर में बिल्लू पुत्र शंकरलाल की गाय तेज आंधी में गिरे आम के पेड़ की चपेट में आने से मर गई।
आंधी ने रोड पर बनीं दुकानों को भी तहस-नहस कर दिया। बिजली के खंभे उखड़कर दुकानों पर जा गिरे जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मेन रोड पर आम का पेड़ उखड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया।
000
तिलहर के ढका गांव में तेज आंधी के दौरान पड़ोसी की दीवार गिरने से अपने आंगन में सो रही श्रीपाल यादव की पत्नी श्रीदेवी की मौत हो गई। घटना की सूचना पर तहसीलदार अबुल कलाम और थाना पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तहसीलदार ने बताया कि मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
00
टीन शेड मकान गिरने से पिता-पुत्र व पुत्री गंभीर घायल
मीरानपुर कटरा। थाना क्षेत्र के गांव लिधौआ निवासी दामोदर पुत्र जोरावर अपने परिवार के साथ मकान में सो रहे थे। शाम को तेज आंधी में टीन शेड उड़ उड़ गया और पक्की दीवारें भरभराकर गिर गईं। मलबे में दामोदर (40) उसका पुत्र राजकुमार (12) व पुत्री खुशबू (10) दब गए। चीखपुकार सुनकर गांववाले मौके पर आए, उन्होंने मलबे से दबे पिता, पुत्र व पुत्री को बाहर निकाला। तीनों के गंभीर चोटें आईं। जबकि घर में अन्य सदस्य जैसे तैसे बाहर निकलने में सफ ल रहे। परिजनों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। एसडीएम एसपी सिंह ने बताया की सूचना मिली है। किसी कर्मचारी को भेजकर मौका मुआयना कराएंगे। घायल मुखिया को समुचित लाभ दिलाया जाएगा।
000
बारिश के साथ ओले गिरे
खेड़ा बझेड़ा। रात तेज आंधी के साथ बारिश और ओलाबृष्टि हुई। इस दौरान खेड़ा बझेड़ा-जैतीपुर मार्ग पर कई पेड़ टूट गए, जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। आम की फ सल प्रभावित हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में जिन लोगों के छप्पर या टीन शेड थे वे हवा में उड़ गए। मकानों पर पेड़ टूट-टूट कर गिरे क्षेत्र के गांव बझेड़ा भगवानपुर, भिटारा, खेड़ा रथ, मरुआझाला, वंडिया कला, बिहारीपुर, बिनौरा, मारेना जल्लापुर अगरोली आदि गांवों में पेड़ गिरने व हवा में छप्परदार टीन उड़ने से नुकसान हुआ है।