फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Broke into house Raping woman...

बोर्ड कापियों का मूल्यांकन पूरा

Sat, 18 Apr 2015 07:40 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sat, 18 Apr 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद (यूपी बोर्ड) की हाई स्कूल और इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आखिरकार पूरा हो ही गया। मूल्यांकन पूरा होने में लगभग बीस दिन लगे। अभी अंकेक्षण कार्य दो दिन और चलने की संभावना है।
विज्ञापन

बता दें कि बोर्ड ने हमेशा की तरह राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट और इस्लामिया कॉलेज तथा एबी रिच इंटर कॉलेज में हाई स्कूल का मूल्यांकन केंद्र बनाया था। खास बात यह थी, जीआईसी में बने इंटर के मूल्यांकन केंद्र पर इस बार पिछले कई वर्षों के मुकाबले दो गुनी कापियां भेज दी गईं। लगभग चार लाख कापियां आने से केंद्र प्रभारी के हाथ-पांव फूल गए। उनका परेशान होना स्वाभाविक भी था। एक ओर कापी दोगुनी तो दूसरी ओर शिक्षकों का मूल्यांकन बहिष्कार चल रहा था। जैसे-तैसे बहिष्कार खत्म हुआ तो भी शिक्षकों ने अपेक्षानुरूप केंद्रों की ओर रुख नहीं किया। लिहाजा इंटर की 55 हजार कापियां गैर जनपदों को भेजकर काम पूरा कराना पड़ा।
विज्ञापन

यही हाल एबी रिच इंटर कॉलेज का भी था, यहां संस्कृत की उत्तर पुस्तिकाएं अधिक होने से दूसरे जनपदों में भिजवानी पड़ी। फिलहाल तीनों केंद्रों पर शनिवार को मूल्यांकन कार्य पूरा हो गया। उप नियंत्रक रणवीर सिंह, आरिफ अली खां और आरपी राम ने बताया कि उनके केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अंकेक्षण कार्य अभी दो दिन चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed