{"_id":"2f4db48517ecb07674eb071e3e5f502b","slug":"brij-vihar-colony-gul-is-light-30-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज विहार कॉलोनी की बत्ती 30 घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज विहार कॉलोनी की बत्ती 30 घंटे रही गुल
शाहजहांपुर
Updated Wed, 27 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शहर के पॉश इलाके में शुमार ब्रज विहार कॉलोनी के सैकड़ों घरों को बार-बार होने वाले लाइन फाल्ट के कारण भीषण गर्मी में करीब 30 घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। पॉवर कारपोरेशन के अभियंता भी मानते हैं कि पांच साल पहले डाली गई 11 केवी की बंच लाइन कॉलोनी में कनेक्शनों की संख्या कई गुना बढ़ने से लोड नहीं उठा पा रही है।
अंटा क्षेत्र में बिसरात रोड से लेकर जेल रोड पर कृष्णानगर कॉलोनी के सामने तक काफी विस्तृत इलाके में फैली ब्रज विहार कॉलोनी को बिजली सप्लाई के लिहाज से दो भागों मे बांटा गया है। कॉलोनी का पूर्वोत्तर हिस्सा बहादुरगंज और दक्षिणी छोर के मकान हथौड़ा सब स्टेशन से जुड़े हैं। दक्षिणी हिस्से को बिजली सप्लाई देने के लिए बिसरात रोड पर 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। कॉलोनी में कनेक्शन बढने पर छह महीना पहले बिसरात रोड का ट्रांसफार्मर कई बार फुंका। सर्दियों के सीजन में भी बिजली खपत कम होने के बावजूद ट्रांसफार्मर फुंकता रहा। इस समस्या से निजात के लिए वहां नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन अब बंच लाइन दगा देने लगी है। सोमवार की शाम कटौती के बाद सप्लाई शुरू होते ही बंच लाइन के केबिल इंसुलेटर ओवरलोडिंग से पिघलकर जल उठे।
सब स्टेशन पर सूचना देने के बावजूद स्टाफ मंगलवार को सुबह मौके पर पहुंचा। इस वजह से कालोनी के सैकड़ों घरों के लोग पूरी रात बेहाल रहे। कर्मचारियों ने बंच लाइन का खराब केबिल बदलकर फीडर चालू किया, लेकिन कुछ देर बाद फिर लाइन में खराबी आ गई। शाम तक फील्ड स्टाफ फीडर बंद करके फाल्ट ठीक करने में जुटा रहा। नतीजा यह हुआ कॉलोनी के प्रभावित हिस्से के घरों में पानी की किल्लत पैदा हो गई। कॉलोनी के निवासी संजीव मिश्र के अनुसार बंच लाइन सुधरने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली मिल पाई, लेकिन बाद में ट्रिपिंग की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन
नई लाइन डालने के लिए किया गया सर्वे
हथौड़ा सब स्टेशन के प्रभारी जेई शैलेंद्र पांडेय के अनुसार कालोनी के बिसरात रोड वाले हिस्से में करीब पांच साल पहले 95 स्क्वायर मिमी क्षमता वाली बंच लाइन डाली गई थी। तब से कनेक्शन करीब पांच गुना बढ़ जाने से लाइन बिजली भार नहीं उठा पा रही है। उन्होंने बताया कि वहां 150 स्क्वायर मिमी क्षमता वाली नई बंच लाइन डालने के लिए लाइनमैन तौहीद को मौके पर भेजकर सर्वे करा लिया गया है और बृहस्पतिवार तक नई लाइन डालने का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।